UPSC ESE Pre Result 2026: यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 21 जून को मेंस परीक्षा
Saurabh Pandey | February 26, 2026 | 08:14 PM IST | 1 min read
UPSC ESE 2026 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया गया है। उम्मीदवार अपने UPSC ESE 2026 परिणाम में अपना रोल नंबर, क्वालीफाइंग स्थिति इत्यादि देख सकते हैं। स्कोरकार्ड श्रेणीवार कटऑफ के साथ जारी किया जाएगा।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स रिजल्ट पीडीएफ में मुख्य परीक्षा के लिए चयनित योग्य उम्मीदवारों के नाम होंगे। चयनित होने के बाद, योग्य उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) भरना होगा, जिसके बाद इंटरव्यू देना होगा।
उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 के अंक और कट-ऑफ अंक आयोग की वेबसाइट यानी upsc.gov.in पर इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2026 की पूरी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अपलोड किए जाएंगे। यूपीएससी ईएसई (मुख्य) परीक्षा के लिए केंद्र/विषय में परिवर्तन के किसी भी अनुरोध पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।
UPSC ESE Mains 2026: मेंस डेट, एडमिट कार्ड
यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026 में उपस्थित होना होगा, जो 21 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट से इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026 के प्रारंभ होने से लगभग एक सप्ताह पहले अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC ESE Pre Result 2026: परीक्षा तिथि
यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 8 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब मेंस एग्जाम में बैठने के लिए पात्र माने जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल