UPSC ESE Main Result 2025: यूपीएससी ईएसई मेन्स रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 458 अभ्यर्थियों का चयन
Saurabh Pandey | December 18, 2025 | 08:49 PM IST | 1 min read
यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा रिजल्ट अगस्त 2025 में आयोजित लिखित परीक्षा और अक्टूबर-नवंबर के बीच आयोजित व्यक्तित्व परीक्षा के आधार पर घोषित किए हैं।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 के फाइनल परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुल 458 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट उत्तीर्ण किया है और विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार पदों पर नियुक्ति के लिए उनकी अनुशंसा की गई है।
यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा। परिणाम घोषित होने की तिथि से पंद्रह दिनों के भीतर मार्कशीट वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
नियुक्तियां मौजूदा नियमों और उपलब्ध रिक्तियों की संख्या के अनुसार ही की जाएंगी। विभिन्न सेवाओं/पदों पर उम्मीदवारों का आवंटन उनकी प्राप्त रैंक और उनके द्वारा व्यक्त की गई सेवा वरीयता के अनुसार किया जाएगा।
UPSC ESE Main Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर 'What's New' सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'Final Result: Engineering Services (Main) Examination, 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- अब लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में रिजल्ट पीडीएफ का एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
UPSC ESE Result 2025: चयनित उम्मीदवारों की संख्या
|
विषय / अनुशासन
|
नियुक्ति के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों की कुल संख्या
|
सामान्य
|
ईडब्ल्यूएस
|
ओबीसी
|
अनुसूचित जाति
|
अनुसूचित जनजाति
|
|---|---|---|---|---|---|---|
|
सिविल इंजीनियरिंग
|
202
|
78
|
26
|
54
|
26
|
18
|
|
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
|
61
|
22
|
05
|
21
|
10
|
03
|
|
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
|
79
|
30
|
10
|
21
|
12
|
06
|
|
ई एंड टी इंजीनियरिंग
|
116
|
38
|
09
|
37
|
20
|
12
|
|
कुल
|
458
|
168
|
50
|
133
|
68
|
39
|
Also read SSC CGL Result 2025: एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक जानें
UPSC ESE Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
|
विभाग
|
कुल रिक्तियां
|
सामान्य
|
ईडब्ल्यूएस
|
ओबीसी
|
अनुसूचित जाति
|
अनुसूचित जनजाति
|
|---|---|---|---|---|---|---|
|
सिविल इंजीनियरिंग
|
251
|
127
|
26
|
54
|
26
|
18
|
|
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
|
72
|
33
|
05
|
21
|
10
|
03
|
|
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
|
97
|
48
|
10
|
21
|
12
|
06
|
|
ई एंड टी इंजीनियरिंग
|
134
|
56
|
09
|
37
|
20
|
12
|
|
कुल
|
554
|
264
|
50
|
133
|
68
|
39
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच