UPSC ESE 2024 Prelims Result: यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | March 29, 2024 | 09:03 AM IST | 1 min read
यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स परीक्षा 18 फरवरी, 2024 को आयोजित की गई थी। प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (प्रारंभिक) का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने घोषणा की है कि यूपीएससी ईएसई मेन्स 2024 परीक्षा 23 जून को आयोजित की जाएगी। अगले दौर की परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है।
यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 के अंक और कट-ऑफ अंक इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2024 की पूरी प्रक्रिया के बाद आयोग की वेबसाइट यानी upsc.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे। आयोग ने यह भी बताया कि मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
UPSC ESE 2024 Vacancy रिक्तियों का विवरण
यूपीएससी ईएसई 2024 प्रारंभिक परीक्षा 18 फरवरी, 2024 को आयोजित की गई थी। यूपीएससी ईएसई 2024 के माध्यम से, बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) के लिए 5 रिक्तियों सहित कुल लगभग 167 पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को चार श्रेणियों - सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग के तहत भर्ती किया जाएगा।
Also read UPSC IFS 2023 Interview: यूपीएससी आईएफएस इंटरव्यू 22 अप्रैल से होगा शुरू
UPSC ESE Prelims Results 2024 ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स लिंक पर क्लिक करें।
- यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स रिजल्ट पीडीएफ खुलेगी।
- अब इस पीडीएफ में अपना नाम चेक करें।
- इसे डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी