UPSC EPFO Recruitment 2025: यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती पंजीकरण की लास्ट डेट 22 अगस्त तक बढ़ी, आवेदन करेक्शन विंडो
Saurabh Pandey | August 19, 2025 | 02:43 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा पास करना होगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा एवं इंटरव्यू में अंक 75:25 के अनुपात में रहेगा।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने ईपीएफओ भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब 22 अगस्त, 2025 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आयोग की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, सुधार विंडो 23 अगस्त को खुलेगी और 25 अगस्त, 2025 को बंद हो जाएगी। उम्मीदवार इस अवधि के दौरान कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), श्रम और रोजगार मंत्रालय में सहायक भविष्य निधि आयुक्त (एपीएफसी) और प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी (ईओ / एओ) के पद के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा के आवेदन पत्र में अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं।
UPSC EPFO Recruitment 2025: आयु सीमा
यूपीएससी ईपीएफओ के तहत श्रम और रोजगार मंत्रालय में सहायक भविष्य निधि आयुक्त (एपीएफसी) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष और ईओ/एओ के लिए 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
UPSC EPFO Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
यूपीएससी की इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद जमा करके, किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा/मास्टर/रुपे/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान के माध्यम से जमा किया जा सकता है। महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
UPSC EPFO Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 230 रिक्त पदों को भरा जाना है। इसमें से ईपीएफओ प्रवर्तन अधिकारी (EO)/ लेखा अधिकारी (AO) के लिए 156 पद और असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के लिए 74 पद आरक्षित हैं।
UPSC EPFO Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया जानें
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
- अब पंजीकरण पूरा होने के बाद, अकाउंट में लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
- आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल