UPSC EPFO Recruitment 2024: यूपीएससी ईपीएफओ में पर्सनल असिस्टेंट के 323 पदों पर वैकेंसी, लास्ट डेट 27 मार्च
Santosh Kumar | March 9, 2024 | 11:25 AM IST | 2 mins read
पर्सनल असिस्टेंट भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने ईपीएफओ पीए भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। योग्य उम्मीदवार जो इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च शाम 6 बजे तक निर्धारित है।
आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के लिए व्यक्तिगत सहायक पद के लिए रिक्तियों की संख्या आधिकारिक तौर पर घोषित की गई है, जिसमें कुल 323 रिक्तियां हैं। उम्मीदवार नीचे प्रत्येक श्रेणी के लिए रिक्तियों की संख्या देख सकते हैं-
| श्रेणी | पद |
|---|---|
|
सामान्य |
132 |
|
ओबीसी |
87 |
|
एससी |
48 |
|
एसटी |
24 |
|
ईडबल्यूएस |
32 |
UPSC EPFO 2024: पात्रता मानदंड
यूपीएससी ईपीएफओ पीए भर्ती 2024 आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही स्टेनोग्राफी और टाइपिंग में स्पीड होनी चाहिए।
आयु सीमा की बात करें तो यूपीएससी ईपीएफओ पीए भर्ती के लिए अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष, ओबीसी के लिए 33 वर्ष, एससी/एसटी के लिए 35 वर्ष और PwBDs के लिए 40 वर्ष है। आयु की गणना 1 अगस्त 2024 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। सभी श्रेणियों के लिए निचली आयु सीमा 18 वर्ष है।
UPSC EPFO Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों की मदद से UPSC EPFO Recruitment 2024 के लिए आवेदन करना कर सकते हैं-
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'One Time Registration' लिंक पर क्लिक करें।
- पहली बार फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार खुद को पंजीकृत करें और अन्य प्रयास वाले ईमेल-ओटीपी दर्ज करके लॉगिन करें।
- अब अपना पंजीकरण करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- दिए गए विवरण को दोबारा जांचें और फॉर्म जमा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल