UPSC Drugs Inspector Recruitment 2026: यूपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर के 186 पदों पर आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 17 जुलाई
Abhay Pratap Singh | June 29, 2026 | 02:56 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 70,000 रुपये से 85,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) में ड्रग इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 17 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 186 पदों को भरा जाएगा, जिसमें अनारक्षित के 55 पद, ईडब्ल्यूएस के 41, ओबीसी के 39, एससी के 35, एसटी के 16 पद भरे जाएंगे। आवेदन शुल्क के रूप में उम्मीदवारों को (महिला/SC/ST/बेंचमार्क दिव्यांग कैंडिडेट को छूट दी गई है) 25 रुपये का भुगतान करना होगा।
UPSC Drugs Inspector Notification: पात्रता मानदंड
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से फार्मेसी, फार्मास्युटिकल साइंसेज में स्नातक डिग्री या क्लिनिकल फार्माकोलॉजी अथवा माइक्रोबायोलॉजी में विशेषज्ञता के साथ मेडिसिन की डिग्री होना अनिवार्य है।
- सामान्य/ ईडब्ल्यूएस की आयु 30 वर्ष, ओबीसी की 33 वर्ष और एससी/ एसटी की 35 वर्ष होनी चाहिए। पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट को अधिकतम उम्र सीमा में 10 साल तक की छूट दी जाएगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “चयनित अभ्यर्थियों को दो वर्ष की परिवीक्षा (प्रोबेशन) अवधि पूरी करनी होगी। इसके साथ ही, परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित कम से कम दो सप्ताह का अनिवार्य प्रारंभिक (इंडक्शन) प्रशिक्षण भी पूरा करना आवश्यक होगा।” आवेदन प्रक्रिया 27 जून से शुरू है।
चयन प्रक्रिया में आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग, यूपीएससी द्वारा आयोजित होने पर भर्ती परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के वेतन स्तर-8 के तहत की जाएगी। नियुक्ति स्थान और लागू भत्तों के आधार पर अनुमानित मासिक वेतन 70,000 रुपये से 85,000 रुपये तक होगा।
UPSC Drugs Inspector Apply Online 2026: आवेदन प्रक्रिया
आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को UPSC ORA पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा। यूपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में क्लिक करें और क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच