UPSC CSE Prelims 2026: यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा के तुरंत बाद जारी होगी आंसर की, लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | May 19, 2026 | 12:34 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2026 की प्रोविजनल आंसर की के विरुद्ध आपत्तियां आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in/login पर दर्ज करा सकेंगे।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इस वर्ष सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 के तुरंत बाद प्रोविजनल आंसर की जारी करने का फैसला किया है। आयोग ने यह निर्णय सिविल सेवा परीक्षा प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता व मानकों को बनाए रखने के उद्देश्य से लिया है।
यूपीएससी अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि, “इस नीति का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और उम्मीदवारों के लिए बेहतर बनाना है। साथ ही इसकी पवित्रता, निष्पक्षता और योग्यता-आधारित व्यवस्था को बनाए रखना है।” आयोग द्वारा यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2026 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।
कैंडिडेट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध ऑब्जेक्शन लिंक के माध्यम से 31 मई को शाम 6:00 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। उम्मीदवारों को सही उत्तर के समर्थन में संक्षिप्त विवरण के साथ कम से कम तीन प्रामाणिक स्रोतों के दस्तावेज अपलोड करने की अनुमति होगी। अभ्यर्थी अपने क्रेडेंशियल की सहायता से आपत्ति पोर्टल लॉगिन कर सकेंगे।
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एग्जाम 2026 देशभर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर 24 मई, 2026 को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। सामान्य अध्ययन विषय के लिए पेपर 1 सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि सीएसएटी के लिए पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक कराया जाएगा।
UPSC CSE Prelims Final Answer Key 2026: एडमिट कार्ड जारी
पीआईबी के अनुसार, उम्मीदवारों से प्राप्त सभी आपत्तियों को समीक्षा के लिए विषय विशेषज्ञों की एक टीम के समक्ष रखा जाएगा। विषय विशेषज्ञ प्रत्येक अभ्यावेदन की सावधानीपूर्वक जांच करेंगे, सहायक दस्तावेजों का मूल्यांकन करेंगे और संबंधित प्रश्नों की उत्तर कुंजी की सत्यता के संबंध में अपने विचार व्यक्त करेंगे।
उम्मीदवारों द्वारा समय-सीमा के भीतर उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद यूपीएससी सीएसई उत्तर कुंजी को अंतिम रूप दिया जाएगा। बता दें, यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार