Trusted Source Image

BOB Apprentices Recruitment 2026: बीओबी में अप्रेंटिस के 5000 पदों पर आवेदन शुरू, अंतिम तिथि और पात्रता जानें

Abhay Pratap Singh | May 19, 2026 | 11:40 AM IST | 2 mins read

उम्मीदवारों को सबसे पहले NATS पोर्टल https://nats.education.gov.in (“Student Register/Login” सेक्शन पर जाएं) और NAPS पोर्टल https://www.apprenticeshipindia.gov.in पर अपना पंजीकरण करना चाहिए।

बीओबी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8  जून है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बीओबी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने आज से अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in और बीओबी करियर्स पोर्टल bankofbaroda.bank.in/career के माध्यम से बीओबी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5,000 पदों को भरा जाएगा। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक (UG) की डिग्री वाले उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन के पात्र होंगे।

आवेदक की आयु 1 मई, 2026 तक 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 19 मई से शुरू है और 8 जून, 2026 को समाप्त हो जाएगी।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, उम्मीदवारों को सबसे पहले भारत सरकार के अप्रेंटिसशिप पोर्टल्स NATS पोर्टल https://nats.education.gov.in (“Student Register/Login” सेक्शन पर जाएं) और NAPS पोर्टल https://www.apprenticeshipindia.gov.in पर अपना पंजीकरण करवाना चाहिए।

Also readRRC SECR Recruitment 2026: आरआरसी एसईसीआर अप्रेंटिस भर्ती बिलासपुर मंडल के लिए शुरू, पात्रता मानदंड जानें

बीओबी अप्रेंटिस रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 800 रुपये और महिला व ट्रांसजेंडर को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीएच (दिव्यांग) कैटेगरी के आवेदकों को ऑनलाइन माध्यम में 200 रुपये देना होगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, टेस्ट ऑफ लोकल लैंग्वेज और मेडिकल परीक्षण चरण को शामिल किया गया है। चयनित प्रशिक्षुओं का कार्यकाल 1 वर्ष की अवधि के लिए होगा। इस दौरान 15,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

बीओबी अप्रेंटिस एग्जाम पैटर्न के अनुसार, परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। पेपर में कुल 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल इंग्लिश सेक्शन केवल अंग्रेजी में उपलब्ध होगा, जबकि जनरल/ फाइनेंशियल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एंड रीजनिंग एप्टीट्यूड और कंप्यूटर नॉलेज हिंदी / इंग्लिश दोनों भाषाओं में होगा।

BOB Apprentices Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

  • डायरेक्ट लिंक bankofbaroda.bank.in/career/current-opportunities पर जाएं।
  • ‘शिक्षुता अधिनियम, 1961 के अंतर्गत अप्रेंटिस की नियुक्ति’ लिंक पर क्लिक करें।
  • संबंधित लिंक पर क्लिक करें, पंजीकरण करें और फॉर्म भरें।
  • शुल्क जमा करें, सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications