UPSC CSE Main 2023 Reserve List: यूपीएससी सीएसई मेन्स रिजर्व लिस्ट upsc.gov.in पर जारी, 120 उम्मीदवारों का चयन
Saurabh Pandey | October 26, 2024 | 11:34 AM IST | 1 min read
यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 में पहले 1016 उम्मीदवारों का चयन किया गया था। वहीं अब 120 नए अभ्यर्थियों के नामों की लिस्ट जारी कर दी गई है।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा मांगी गई सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (सीएसई मेन्स), 2023 के लिए एक आरक्षित सूची जारी की है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की मांग के अनुसार, आयोग ने अब सिविल सेवा परीक्षा, 2023 के आधार पर शेष पदों को भरने के लिए 120 उम्मीदवारों की सिफारिश की है, जिनमें 88 सामान्य, 5 ईडब्ल्यूएस, 23 ओबीसी, 3 एससी और 1 एसटी शामिल हैं।
अनुशंसित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देखे जा सकते हैं। आयोग ने बताया कि 30 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अंतरिम है।
यूपीएससी सीएसई 2023 का परिणाम 16 अप्रैल, 2024 को घोषित किया गया था। जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और कुछ अन्य केंद्रीय सेवाओं, समूह 'ए' और समूह 'बी' में नियुक्ति के लिए 1,016 उम्मीदवारों की सिफारिश की थी। परीक्षा 1,143 रिक्तियों के लिए आयोजित की गई थी।
UPSC CSE 2023 Reserve List: रिजर्व लिस्ट
|
उम्मीदवार का नाम |
रोल नंबर |
|---|---|
|
मो. नायब अंजुम |
0833006 |
|
जयन्त गर्ग |
3523796 |
|
राज वर्धन सिंह |
6317756 |
|
सुरभि जैन |
1115543 |
|
हिमांशु |
6314764 |
|
हिमांशु गुप्ता |
0402162 |
|
पाटिल लोकेश मनोहर |
0600672 |
|
स्नेहा |
6312007 |
|
देबस्मिता बाल |
3700050 |
|
अलीशा मेहरोत्रा |
0500374 |
|
अर्चिता मित्तल |
6403613 |
|
आदित्य केशरी |
4105030 |
|
पवन पांडे |
0234826 |
|
ओली एज़िलान |
1217408 |
|
दीपिंदर प्रीत सिंह |
3401106 |
|
आदेश शर्मा |
7801392 |
|
ठाकर विसर्ग विजयभाई |
0109942 |
|
निकिता सिंह |
2104893 |
|
संजीव कुमार |
3408083 |
|
तमन्ना दुआ |
3518043 |
बता दें कि यूपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट 16 अप्रैल 2023 को जारी किया था। जिसमें लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने पहली रैंक हासिल की थी। दूसरे नंबर पर अनिमेष प्रधान और तीसरे स्थान पर डोनुरु अनन्या रेड्डी रहे थे। वहीं अब आयोग ने 120 नामों की अतिरिक्त सिफारिश की है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल