UPSC CSE Notification 2026 Postponed: यूपीएससी सीएसई, आईएफएस नोटिफिकेशन प्रशासनिक कारणों से स्थगित
Saurabh Pandey | January 14, 2026 | 10:32 AM IST | 1 min read
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है। पहला चरण प्रारंभिक चरण (प्रीलिम्स) है, जो एक लिखित परीक्षा है, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र (जीएस पेपर I और सीएसएटी) शामिल होते हैं।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परीक्षा की अधिसूचना जारी करने की तारीख स्थगित कर दी है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आधिकारिक सूचना देख सकते हैं।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
आयोग की तरफ से पूर्व में जारी परीक्षा कैलेंडर में सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 की अधिसूचना आज, 14 जनवरी को जारी होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है।
आयोग की तरफ से जारी आधिकारिक सूचना में लिखा है कि सिविल सेवा परीक्षा और भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2026 की अधिसूचना, जो 14 जनवरी 2026 को जारी होने वाली थी, प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है और इसकी सूचना उचित समय पर दी जाएगी।
अब अधिसूचना जारी होने में देरी के कारण, यह स्पष्ट नहीं है कि सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 में भी देरी होगी या नहीं।
UPSC Civil Services 2026: नोटिफिकेशन विवरण
- रिक्तियों की संख्या
- पात्रता मानदंड
- आवेदन शुल्क
- परीक्षा तिथियां
- पाठ्यक्रम
- चयन प्रक्रिया
UPSC CSE 2026 Notification: आवेदन प्रक्रिया जानें
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
- अब पंजीकरण पूरा होने के बाद, अपने खाते में लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी