UPSC CSE Final Result 2023: यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा, 1105 पदों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | April 15, 2024 | 02:47 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीएसई 2023 प्रारंभिक परीक्षा में कुल 14,624 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए थे, जिन्हें सीएसई मेन्स में शामिल होने का मौका दिया गया था।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2023 (सीएसई 2023) फाइनल रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। यूपीएससी सीएसई परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट आधिकारिक घोषणा के बाद आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी सीएसई परिणाम 2023 जांच सकेंगे।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
इस भर्ती अभियान के तहत यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा कुल 1,105 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आयोग द्वारा सीएसई अंतिम परिणाम 2024 लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर जारी किया जाएगा।
यूपीएससी सीएसई मेन्स इंटरव्यू चरण-1 का आयोजन 2 जनवरी से 16 फरवरी 2024 तक किया गया था। इसके अलावा चरण-2 में पर्सनालिटी टेस्ट 19 फरवरी से 15 मार्च तक आयोजित की गई थी। यूपीएससी सीएसई 2023 भर्ती प्रक्रिया के लिए 9 अप्रैल तक अंतिम चरण का आयोजन किया गया था।
सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 28 मई 2023 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण 14,624 उम्मीदवार ही सीएसई मेन्स एग्जाम में शामिल हुए थे। सीएसई मुख्य परीक्षा का आयोजन 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर 2023 को किया गया था।
आयोग द्वारा मेन एग्जाम समाप्त होने के बाद 3 दिसंबर 2023 को सीएसई मेन एग्जाम रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था। सीएसई भर्ती 2023 के लिए आयोग द्वारा उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स एग्जाम, मेन एग्जाम, इंटरव्यू और पर्सनालिटी टेस्ट के आधार पर होगा।
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा जारी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2023 में शामिल उम्मीदवारों का चयन कुल चार पदों के लिए किया जाएगा। जिनमें से इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (आईएएस), इंडियन फॉरेन सर्विस (आईएफएस), इंडियन पुलिस सर्विस (आईपीएस) और सेंट्रल सर्विस ग्रुप-ए व ग्रुप-बी को शामिल किया गया है।
UPSC CSE Final Rresult 2023: डाउनलोड करें
सीएसई अंतिम परिणाम 2023 घोषित होने के बाद उम्मीदवार परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- सिविल सेवा परीक्षा अंतिम परिणाम संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार को स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल प्रदर्शित होगी।
- इस फाइल में कैंडिडेट अपना नाम या रोल नंबर जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच