UPSC CSE 2024 : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन 14 फरवरी को होगा जारी, तैयार रखें दस्तावेज
Saurabh Pandey | February 12, 2024 | 01:19 PM IST | 1 min read
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 14 फरवरी से शुरू होगी। आयोग की तरफ से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से सिविल सेवा परीक्षा (CSE) और भारतीय वन सेवा (IFS) 2024 के लिए पंजीकरण करने का नोटिफिकेशन 14 फरवरी 2024 को जारी किया जाएगा। दोनों ही परीक्षाओं में भाग लेने वाले उम्मीदवार आवेदन से संबंधी दस्तावेज तैयार रखें।
नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 05 मार्च 2024 तक है।
यूपीएससी परीक्षा शेड्यूल
यूपीएससी की तरफ से जारी परीक्षा शेड्यूल 2024 के मुताबिक यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 26 मई, 2024 को आयोजित की जाएगी। UPSC CSE Prelims 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार यूपीएससी सीएसई मेंस 2024 परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
आवेदन शुल्क
यूपीएससी सीएसई और आईएफएस परीक्षा के पंजीकरण के लिए 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि, महिलाओं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
UPSC CSE 2024 शैक्षणिक योग्यता
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास केंद्र या राज्य सरकारों द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
- एक स्कैन की हुई फोटोग्राफ
- एक स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर
- सरकार द्वारा जारी फोटो-आईडी कार्ड जैसे- आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड,पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस,राज्य/केंद्र सरकार द्वारा जारी कोई अन्य फोटो पहचान पत्र।
- शैक्षणिक दस्तावेज, इत्यादि।
अगली खबर
]MMMUT Recruitment 2024: एमएमएमयूटी गोरखपुर में फैकल्टी पदों पर भर्ती, mmmut.ac.in से करें अप्लाई
MMMUT Recruitment 2024: एमएमएमयूटी गोरखपुर में फैकल्टी पदों पर भर्तियों के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। नौकीर के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mmmut.ac.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी