UPSC Geo-Scientist Interview Schedule 2024: यूपीएससी जियो साइंटिस्ट इंटरव्यू शेड्यूल upsc.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | November 12, 2024 | 07:00 PM IST | 2 mins read
कंबाइंड जियो साइंटिस्ट के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट/इंटरव्यू के ई-समन पत्र उम्मीदवारों को शीघ्र ही उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने कंबाइंड जियो साइंटिस्ट परीक्षा 2024 के लिए इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट राउंड का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूपीएससी कंबाइंड जिओ साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इंटरव्यू कार्यक्रम देख सकते हैं।
यूपीएससी के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि आयोग ने 9 दिसंबर, 2024 से संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा, 2024 के लिखित योग्य उम्मीदवारों के टेस्ट (इंटरव्यू) शुरू करने का निर्णय लिया है।
व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) के ई-समन पत्र उम्मीदवारों को शीघ्र ही उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवारों को आवंटित व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) की तारीख और समय में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर आमतौर पर विचार नहीं किया जाएगा।
UPSC Combined Geo-Scientist Interview Schedule 2024: इंटरव्यू डेट
यूपीएससी की तरफ से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट इंटरव्यू 9 से 12 दिसंबर, 2024 तक आयोजित किया जाएगा।
यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट परीक्षा, 2024 के जियोलॉजिस्ट और हाइड्रोजियोलॉजी, जियो फिजिसिस्ट/जियो फिजिक्स और केमिस्ट/केमिकल ऑफ कंबाइंड जियो साइंटिस्ट के लिए पीटी शेड्यूल जारी किया गया है। इंटरव्यू दो सत्रों में होगा। पहला सत्र सुबह 9 बजे से और दूसका सत्र दोपहर 1.00 बजे से होगा।
UPSC Interview 2024: यात्रा भत्ते की प्रतिपूर्ति करेगा आयोग
आयोग साक्षात्कार/पीटी बोर्ड में भाग लेने के लिए बाहरी उम्मीदवारों को यात्रा भत्ते की प्रतिपूर्ति भी करेगा। यदि अभ्यर्थी किसी भी श्रेणी की परवाह किए बिना रेल से अपनी यात्रा करते हैं तो द्वितीय/शयनयान श्रेणी का ट्रेन किराया (मेल एक्सप्रेस) की प्रतिपूर्ति की जाएगी।
ट्रेन यात्रा के मामले में उम्मीदवारों को निर्धारित टी.ए. के साथ टिकट की हार्ड कॉपी/प्रिंट आउट (आने-जाने की यात्रा) जमा करना होगा। दावा प्रपत्र दो प्रतियों में विधिवत भरा हुआ। (टीए दावा फॉर्म यूपीएससी वेबसाइट के फॉर्म और डाउनलोड अनुभाग में उपलब्ध है।
Also read NWR Apprentice Recruitment 2024: उत्तर पश्चिम रेलवे अप्रेंटिस भर्ती पंजीकरण rrcjaipur.in पर शुरू
बता दें कि यूपीएससी ने 14 अगस्त को संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा, 2024 के परिणाम घोषित किए थे। मुख्य परीक्षा 22 और 23 जून, 2024 को आयोजित की गई थी। जबकि प्रारंभिक परीक्षाएं 18 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थीं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी