UPSC CSE Prelims 2023 Answer Key: यूपीएससी प्रीलिम्स आंसर की upsc.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक
Saurabh Pandey | May 9, 2024 | 04:14 PM IST | 1 min read
आयोग ने पेपर 1 सामान्य अध्ययन 1 की प्रत्येक श्रृंखला से एक प्रश्न हटा दिया है। कुल 200 अंकों के 100 प्रश्न थे। यूपीएससी सीएसई 2023 प्रीलिम्स 28 मई को आयोजित किया गया था। प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 14,624 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया था।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स उत्तर कुंजी 2023 जारी कर दी है। यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स उत्तर कुंजी सामान्य अध्ययन -I और सामान्य अध्ययन II के लिए जारी की गई है। वे सभी उम्मीदवार जो सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी सिविल सेवा जीएस-I उत्तर कुंजी 2023 और यूपीएससी सिविल सेवा जीएस-II उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने पेपर 1 सामान्य अध्ययन 1 की प्रत्येक श्रृंखला से एक प्रश्न हटा दिया है। कुल 200 अंकों के 100 प्रश्न थे। इसलिए उम्मीदवारों को केवल पेपर 1 में 99 प्रश्नों के लिए मार्क किया जाएगा।
सामान्य अध्ययन 2 के पेपर 2 में अधिकतम 200 अंकों के साथ कुल 80 प्रश्न थे। परीक्षा में नकारात्मक अंकन था, जिसके अनुसार प्रत्येक गलत प्रतिक्रिया के लिए उम्मीदवारों को एक तिहाई अंक का नुकसान होगा।
यूपीएससी सीएसई 2023 प्रीलिम्स 28 मई को आयोजित किया गया था। प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 14,624 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया था। योग्य उम्मीदवार यूपीएससी सीएसई मेन्स 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। आयोग ने हाल ही में यूपीएससी सीएसई 2023 का फाइनल परिणाम घोषित किया। नियुक्ति के लिए कुल 1,016 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है।
UPSC CSE Prelims 2023: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- अब परीक्षा टैब पर क्लिक करें।
- सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के सामने उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- यूपीएससी सीएसई उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रदर्शित की जाएगी।
- आब प्रीलिम्स आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच