UPSC CDS 1 Result 2023: यूपीएससी सीडीएस 1 रिजल्ट 2023 जारी, 347 उम्मीदवार सफल, ऐसे चेक करें परिणाम
Santosh Kumar | January 25, 2024 | 11:08 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा का परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
नई दिल्ली: यूपीएससी ने संयुक्त रक्षा सेवा, यूपीएससी सीडीएस परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। जिसमें आयोग ने 347 अभ्यर्थियों को परीक्षा में सफल घोषित किया है। जो उम्मीदवार यूपीएससी सीडीएस 1 2023 परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
उम्मीदवारों के अंक अंतिम परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर 30 दिनों तक यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले अपना परिणाम डाउनलोड करें।
UPSC CDS I 2023 Result: कैसे चेक करें
उम्मीदवार रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध UPSC CDS I 2023 Result के लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार रोल नंबर और नाम देख सकते हैं।
- अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
आपको बता दें कि आधिकारिक नोटिस के अनुसार, संघ लोक सेवा द्वारा आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (1) 2023 (UPSC CDS I 2023 Result) और रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित साक्षात्कार के आधार पर 347 उम्मीदवार सफल हुए हैं।
इन उम्मीदवारों को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई में 119वें शॉर्ट सर्विस कमीशन के लिए चुना गया है। ये अप्रैल 2024 में शुरू होने वाले दो कोर्स में शामिल होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल