UPPSC Veterinary Officer 2025 Admit Card: यूपीपीएससी वेटनरी ऑफिसर एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप डेट जारी

Abhay Pratap Singh | September 26, 2026 | 10:38 PM IST | 2 mins read

यूपीपीएससी वेटनरी ऑफिसर 2025 परीक्षा 3 अक्टूबर, 2026 को एक पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित होगी।

विज्ञापन संख्या डी-6/ई-1/2025 के तहत पशु चिकित्सा अधिकारी के कुल 404 रिक्त पदों को भरा जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पशु चिकित्सा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड और डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन स्लिप जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। यूपीपीएससी वेटनरी ऑफिसर 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 28 सितंबर, 2026 को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

यूपीपीएससी वेटनरी ऑफिसर 2025 परीक्षा 3 अक्टूबर, 2026 को एक पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले यानी 30 सितंबर से यूपीपीएससी वेटनरी ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।

अभ्यर्थियों को यूपीपीएससी वेटनरी ऑफिसर सिटी स्लिप 2026 और यूपीपीएससी वेटनरी ऑफिसर हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ओटीआर नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, जबकि एग्जाम सिटी स्लिप में आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी होगी।

Also read UPPSC LT Grade Result 2026: यूपीपीएससी एलटी ग्रेड रिजल्ट विज्ञान विषय के लिए जारी, 129 उम्मीदवार हुए सफल

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समय से 90 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा तथा निर्धारित परीक्षा समय से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। उम्मीवारों को एग्जाम सेंटर पर यूपीपीएससी वेटनरी ऑफिसर 2025 एडमिट कार्ड के साथ दो पासपोर्ट फोटो और पहचान पत्र की मूल व फोटोकॉपी लानी होगी।

चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग परीक्षा और साक्षात्कार चरण शामिल किया गया है। स्क्रीनिंग टेस्ट में सफल कैंडिडेट ही इंटरव्यू के लिए पात्र होंगे। विज्ञापन संख्या डी-6/ई-1/2025 के तहत पशु चिकित्सा अधिकारी के कुल 404 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नवीनतम नोटिस जांच सकते हैं।

UPPSC Veterinary Officer Admit Card 2026: डाउनलोड चरण

यूपीपीएससी पशु चिकित्सा अधिकारी प्रवेश पत्र 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘डाउनलोड एडमिट कार्ड’ टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, ‘पशु चिकित्सा अधिकारी 2025-एडमिट कार्ड’ पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल दर्ज करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें व प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]