UPPSC HEO Admit Card 2026: यूपी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | October 1, 2026 | 12:30 PM IST | 1 min read
यूपी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। उम्मीदवार इसे अब आधिकारि वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीपीएससी एचईओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय चेक कर लेना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले केंद्र का पता भी देख लें, ताकि परीक्षा वाले दिन किसी तरह की परेशानी न हो। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा।
UPPSC HEO Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले, यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'रिक्रूटमेंट डैशबोर्ड' या 'व्हाट्स न्यू' सेक्शन खोलें।
- 'स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा-2025 एडमिट कार्ड' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें।
- इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
UPPSC HEO Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डिटेल्स
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- उम्मीदवार की फ़ोटो
- हस्ताक्षर
- परीक्षा का नाम
- पद का नाम
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा का समय
- रिपोर्टिंग का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पूरा पता
- परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश
UPPSC HEO Exam Date 2026: परीक्षा तिथि
यूपी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन इसे साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी