Saurabh Pandey | October 1, 2026 | 10:48 AM IST | 1 min read
यूपी में युवा कल्याण अधिकारी और फिटनेस ट्रेनर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 16 अक्टूबर से करें आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे।
.jpg)
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी और फिटनेस ट्रेनर के कुल 412 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर है। इसके बाद उम्मीदवार 13 नवंबर तक अपने आवेदन की त्रुटियां सुधार सकेंगे।
केवल वही अभ्यर्थी इस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने UPSSSC PET-2025 परीक्षा दी हो और जिनके पास वैलिड स्कोर कार्ड हो। वास्तविक या नॉर्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या नेगेटिव अंक पाने वाले उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे।
यूपीएसएसएससी युवा कल्याण अधिकारी और फिटनेस ट्रेनर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
श्रेणी | आवेदन शुल्क | ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क | शुल्क योग (आवेदन शुल्क + ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क) |
अनारक्षित | शून्य | 25 रुपये | 25 रुपये |
अन्य पिछड़ा वर्ग | शून्य | 25 रुपये | 25 रुपये |
अनुसूचित जाति | शून्य | 25 रुपये | 25 रुपये |
अनुसूचित जनजाति | शून्य | 25 रुपये | 25 रुपये |
हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में से पीईटी-2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा हेतु शार्टलिस्ट 10025 अभ्यर्थियों का परिणाम अपलोड कर दिया गया है।
Abhay Pratap Singh