UPPSC Staff Nurse 2023 DV: यूपी स्टाफ नर्स एलोपैथ डीवी शेड्यूल प्रोविजनल रूप से सफल उम्मीदवारों के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | June 29, 2026 | 08:05 PM IST | 1 min read
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स 2023 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन आयोग परिसर, प्रयागराज में किया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आज स्टाफ नर्स एलोपैथ (पुरुष/ महिला) परीक्षा 2023 में प्रोविजनल रूप से सफल उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम घोषित कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, पात्र अभ्यर्थियों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन 10 जुलाई, 2026 को किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग, उ. प्र. में स्टाफ नर्स पुरुष शाखा के अंतर्गत कुल 3 तथा स्टाफ नर्स महिला शाखा के अंतर्गत कुल 6 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल रूप से सफल घोषित किया गया है। दस्तावेज सत्यापन आयोग कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।”
UP Staff Nurse (Allopathic) 2023 DV Schedule: यूपी स्टाफ नर्स एलोपैथ डीवी शेड्यूल
नीचे सारणी में यूपीपीएससी स्टाफ नर्स डीवी शेड्यूल 2026 तिथि सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं:
|
क्रम
संख्या |
शाखा का नाम | सफल घोषित अभ्यर्थियों के रोल नंबर | कुल अभ्यर्थी | दस्तावेज सत्यापन तिथि | समय |
|---|---|---|---|---|---|
|
1 |
स्टाफ नर्स (महिला) |
022009, 031962, 047817, 060603, 065446, 082916 |
06 |
10.07.2026 |
सुबह 09:30 बजे से |
|
2 |
स्टाफ नर्स (पुरुष) |
001907, 083015, 083103 |
03 |
10.07.2026 |
सुबह 09:30 बजे से |
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स 2023 डीवी के लिए चयनित अभ्यर्थियों को सभी शैक्षणिक दस्तावेज/ प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रतियों के 2 सेट, सरकारी अधिकारी द्वारा सत्यापित 2 फोटो व 3 अप्रमाणित फोटो (कुल 5 फोटो) के साथ निर्धारित तिथि को सुबह 9:30 बजे आयोग परिसर, प्रयागराज पहुंचना होगा। अधिक जानकारी के लिए यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
UPPSC Staff Nurse 2023 Document Verification: आवश्यक दस्तावेज
यूपी स्टाफ नर्स 2023 भर्ती के लिए प्रोविजनल रूप से चयनित अभ्यर्थियों को डीवी के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- बीएससी नर्सिंग मार्कशीट एवं डिग्री या
- जीएनएम मार्कशीट व डिप्लोमा सर्टिफिकेट या
- साइक्रियाट्री में डिप्लोमा मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- यूपी नर्सेज एवं मिडवाइजर काउंसिल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
- संविदा के आधार पर कार्य करने का अनुभव प्रमाण पत्र
- अन्य शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंक पत्र व प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- नाम में भिन्नता के संबंध में शपथ-पत्र (आदि)।
अगली खबर
]RRB Group D Result 2026: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट rrbcdg.gov.in पर जल्द आने की उम्मीद, जानिए आगे की प्रक्रिया
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति रेलवे ग्रुप डी भर्ती के तहत पॉइंट्समैन , असिस्टेंट, ट्रैक मेंटेनर , असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशंस और असिस्टेंट टीएल एंड एसी सहित अन्य लेवल 1 पदों पर की जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी