Trusted Source Image

RRB Group D Result 2026: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट rrbcdg.gov.in पर जल्द आने की उम्मीद, जानिए आगे की प्रक्रिया

Abhay Pratap Singh | June 29, 2026 | 04:49 PM IST | 2 mins read

आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि जैसे विवरण की आवश्यकता होगी।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 27 नवंबर, 2025 से 10 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 27 नवंबर, 2025 से 10 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप डी (सीईएन 08/2024) का परिणाम और मेरिट सूची जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। परीक्षा में उपस्थित हुए 10,822,423 उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in के माध्यम से आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 जांच सकेंगे।

आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि जैसे विवरण की आवश्यकता होगी। रेलवे आरआरबी ग्रुप डी 2026 रिजल्ट के साथ की कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक और मेरिट सूची भी जारी करेगा। सीबीटी में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए पात्र होंगे।

RRB Group D Scorecard CEN 08/2024: विवरण

आरआरबी ने अभी तक आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा सीईएन 08/2024 का परिणाम जारी करने की तिथि की पुष्टि नहीं की है। रेलवे ग्रुप डी स्कोर कार्ड 2026 में निम्नलिखित विवरण जांच सकेंगे:

  • उम्मीदवार का नाम
  • पंजीकरण संख्या
  • जन्म तिथि
  • जेंडर
  • रोल नंबर
  • पिता/माता का नाम
  • श्रेणी और उप-श्रेणी (यदि कोई हो)
  • कुल परीक्षा अंक
  • प्राप्त कुल अंक
  • कुल कट-ऑफ स्कोर (आदि)।

Also readRRB JE Admit Card 2026: आरआरबी जेई सीबीटी-2 एडमिट कार्ड सभी रीजनल पोर्टल्स पर जारी, 2 जुलाई को होगा एग्जाम

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 27 नवंबर, 2025 से 10 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32,438 पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति रेलवे ग्रुप डी भर्ती के तहत पॉइंट्समैन, असिस्टेंट, ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशंस और असिस्टेंट टीएल एंड एसी सहित अन्य लेवल 1 पदों पर की जाएगी।

रेलवे आरआरबी ग्रुप डी चयन प्रक्रिया में सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट), पीईटी (फिजिकल टेस्ट), डीवी (डॉक्यूमेट वेरिफिकेशन) और एमटी (मेडिकल टेस्ट) को शामिल किया गया है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।

RRB Group D Exam Result 2026: डाउनलोड चरण

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • आरआर की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “परिणाम / नवीनतम अपडेट” अनुभाग देखें।
  • आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबरों की सूची वाली एक पीडीएफ ओपन होगी।
  • कैंडिडेट Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर जांचें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications