UPPSC RO/ ARO Admit Card 2023: यूपीपीएससी आरओ, एआरओ एडमिट कार्ड जारी, uppsc.up.nic.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | February 2, 2024 | 02:55 PM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 411 पदों के लिए यूपीपीएससी आरओ, एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ-2023) प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे ओटीआर नंबर या पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि 11 फरवरी को होने वाली यूपीपीएससी आरओ, एआरओ परीक्षा में 411 पदों के लिए 1,069,725 आवेदक प्रतिस्पर्धा करेंगे।
प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा। इस परीक्षा के लिए आयोग ने विशेष तैयारी की है। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रहेगी। इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी की भी व्यवस्था की गई है। प्रारंभिक परीक्षा राज्य के 40 जिलों में आयोजित की जाएगी।
UPPSC RO/ ARO Admit Card 2023 - डाउनलोड प्रक्रिया
यूपीपीएससी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।
- यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- "UPPSC RO/ ARO Admit Card 2023 Download" लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां उम्मीदवार अपना ओटीआर नंबर, जन्म तिथि, लिंग और सत्यापन पिन दर्ज करें।
- डाउनलोड एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर प्रिंट करके संभालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा