UPPSC PCS Recruitment 2026: यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, संशोधित शेड्यूल जांचें
Abhay Pratap Singh | July 27, 2026 | 10:58 PM IST | 1 min read
यूपीपीएससी पीसीएस एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में सुधार की आखिरी तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPSSSC) ने आज सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त तक बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में अप्लाई कर सकते हैं।
यूपीपीएससी पीसीएस एप्लीकेशन फीस के रूप में सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपये और एससी/ एसटी/ एक्स-सर्विक मैन को 65 रुपये का भुगतान करना होगा। यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2026 के लिए आवेदन लिंक 25 जून से सक्रिय है। इससे पहले, आवेदन की आखिरी तिथि 27 जुलाई निर्धारित थी।
UPPSC Combined Upper Subordinate Recruitment 2026: संशोधित शेड्यूल
यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2026 के लिए संशोधित तिथियों की जांच यहां कर सकते हैं:
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 3 अगस्त 2026
- शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि - 3 अगस्त 2026
- शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि - 10 अगस्त 2026
- एप्लीकेशन में करेक्शन की लास्ट डेट - 10 अगस्त 2026
आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई, 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। यूपीपीएससी पीसीएस 2026 परीक्षा के माध्यम से कुल 500 पदों को भरा जाएगा।
उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए यूपीपीएससी पीसीएस 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UPPSC PCS 2026 Online Form: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीपीएससी पीसीए 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://uppsc.up.nic.in/CandidatePages/Notifications.aspx पर जाएं।
- होमपेज पर, विज्ञापनA-1/E-1/2026 के अंतर्गत ‘अप्लाई’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल