UPPSC Exam date 2024: यूपीपीएससी पीसीएस, आरओ-एआरओ परीक्षा स्थगित, नई तारीखों की घोषणा जल्द
Saurabh Pandey | November 14, 2024 | 04:45 PM IST | 1 min read
अभ्यर्थी एक दिन और एक ही शिफ्ट में परीक्षा की मांग को लेकर कई दिनों से प्रयागराज में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं अभ्यर्थियों की यह भी मांग थी कि इन परीक्षाओं में आयोग की ओर लागू की गई नार्मलाइजेशन प्रक्रिया को हटाया जाए।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी यूपीपीएससी ने आखिरकार छात्रों की बात मान ली है। आयोग ने दो पालियों में आयोजित होने वाली यूपी पीसीएस और आरओ-एआरओ परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब यूपी पीसीएस की परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी। आयोग जल्द ही नई तारीखों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर करेगा।
अभ्यर्थी एक दिन और एक ही शिफ्ट में परीक्षा की मांग को लेकर कई दिनों से प्रयागराज में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं अभ्यर्थियों की यह भी मांग थी कि इन परीक्षाओं में आयोग की ओर लागू की गई नार्मलाइजेशन प्रक्रिया को हटाया जाए। आयोग एक से दो दिनों में इन दोनों परीक्षाओं की नई डेट जारी कर सकता है।
यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 को एक दिन में कराए जाने का निर्णय लिया गया है। आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा- 2023 के लिए आयोग द्वारा समिति का गठन किया जाएगा। समिति सभी पहलुओं पर विचार कर अतिशीघ्र अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
सीएम योगी ने लिया संज्ञान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में छात्रों की मांग का संज्ञान लिया और आयोग को एक दिन में PCS प्रारंभिक परीक्षा 2024 के संबंध में छात्रों से संवाद और समन्वय कर आवश्यक निर्णय लेने को कहा।
आरओ/ एआरओ (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 के लिए आयोग द्वारा एक समिति गठित की गई है। समिति सभी पहलुओं पर विचार कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करेगी।
Also read UPPSC Exam Date Row: ‘एक दिन, एक परीक्षा’ की मांग पर अड़े छात्र, आयोग से बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया
UPPSC Exam Date 2024: पूर्व में जारी शेड्यूल
आयोग की ओर से पूर्व में जारी शेड्यूल के अनुसार यूपी पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 7 और 8 दिसंबर को दो पालियों में किया जाना निर्धारित था। वहीं आरओ/ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 और 23 दिसंबर 2023 को होना था। 22 दिसंबर को एग्जाम दो पालियों में और 23 दिसंबर को एक पाली में होने वाला था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल