UPPSC PCS 2024 Exam Postponed: यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, 17 मार्च को होना था एग्जाम
Abhay Pratap Singh | March 7, 2024 | 05:19 PM IST | 2 mins read
यूपी पीसीएस परीक्षा पहली शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाना था।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीपीएससी) ने आज यानी 7 मार्च को सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा 2024 (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दिया है। अब यह परीक्षा जुलाई माह में कराई जाएगी। यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2024 का आयोजन 17 मार्च को किया जाना था। यूपीपीएससी पीसीएस 2024 के लिए 5,74,538 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2024 (UPPSC 2024 Prelims) का आयोजन राज्य में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में किया जाना था। यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 की नई तिथि आयोग द्वारा जल्द जारी की जाएगी।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा यूपीपीएससी पीसीएस 2024 परीक्षा के तहत 220 रिक्तियां भरी जाएंगी। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in देख सकते हैं।
यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। आयोग द्वारा इसके बाद उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू राउंड का आयोजन किया जाएगा। यूपीपीएससी पीसीएस भर्ती के लिए 1 जनवरी से 2 फरवरी 2024 तक आवेदन प्रक्रिया आयोजित की गई थी।
आयोग ने बताया कि अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित की गई है। परीक्षा शुरू होने के संबंध में उम्मीदवारों को उचित समय पर जानकारी साझा कर दी जाएगी। यूपीपीएससी ने उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को जांचने की सलाह दी जाती है।
यूपीपीएससी परीक्षा 2024: क्या है?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा यूपीपीएससी परीक्षा आयोजित किया जाता है। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के तहत विभिन्न पदों पर आवेदकों का चयन करने के लिए यह एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। परीक्षा में चयन प्रक्रिया के तीन भागों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार को शामिल किया गया है।
अगली खबर
]IIT Kharagpur: आईआईटी खड़गपुर के 43 विभागों में नहीं है कोई एसटी फैकल्टी- आरटीआई का हवाला देते हुए एपीपीएससी
अंबेडकर पेरियार फुले स्टडी सर्कल आरटीआई रिपोर्ट में प्राप्त आंकड़ों के आधार पर बताया कि 20 विभागों में एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों से एक भी पुरुष संकाय नहीं है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार