UPPSC PCS 2026 Notification: यूपीपीएससी पीसीएस अधिसूचना जल्द, जानें अपेक्षित डेट, कुल वैकेंसी, लेटेस्ट अपडेट
Santosh Kumar | December 26, 2025 | 12:39 PM IST | 1 min read
आने वाले साल में 3 पीसीएस भर्तियों की प्रक्रिया एक साथ चलेगी। पीसीएस-2024 मुख्य परीक्षा का परिणाम फरवरी में आने की उम्मीद है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीपीएससी) ने अभी तक कंबाइंड स्टेट/सबऑर्डिनेट सर्विसेज (पीसीएस) परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। लाखों उम्मीदवार इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, अमर उजाला की रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोग जनवरी 2026 में पीसीएस 2026 का विज्ञापन जारी कर सकती है।
आयोग 15 जनवरी तक यूपीपीएससी पीसीएस विज्ञापन जारी करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल, 200 पदों के लिए विज्ञापन देने की योजना है, हालांकि उम्मीद है कि प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे आने तक खाली पदों की संख्या बढ़ जाएगी।
UPPSC PCS 2026 Notification: यूपी पीसीएस 2026 आवेदन जल्द
आने वाले साल में 3 पीसीएस भर्तियों की प्रक्रिया एक साथ चलेगी। पीसीएस-2024 के लिए मुख्य परीक्षा पहले ही हो चुकी है। यूपी पीसीएस आंसर शीट का मूल्यांकन और उसके बाद की जांच प्रक्रिया भी अपने आखिरी चरणों में है।
मुख्य परीक्षा का परिणाम फरवरी में आने की उम्मीद है। इसके अलावा, पीसीएस-2025 की प्री परीक्षा के नतीजे पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। मेंस जल्द ही होने की उम्मीद है। अब पीसीएस-2026 के लिए आवेदनों की तैयारी चल रही है।
UPPSC PCS Notification 2026: यूपी पीसीएस अधिसूचना अपेक्षित डेट
मिली जानकारी के अनुसार, अगर कोई और रुकावट नहीं आती है, तो विज्ञापन 15 जनवरी तक जारी कर दिया जाएगा। आवेदन भी उसी समय शुरू होगी। पिछली दो भर्ती की तरह ही 200 पदों के लिए विज्ञापन जारी हो सकता है।
इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा से पहले रिक्त होने वाले सभी पदों को इस भर्ती में शामिल कर लिया जाएगा। यूपीपीएससी पीसीएस अधिसूचना 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
अगली खबर
]RSSB 4th Grade Result 2025: आरएसएसबी ग्रुप डी का रिजल्ट कब आएगा? चेयरमैन ने दिए संकेत, लेटेस्ट अपडेट जानें
बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर राजस्थान ग्रुप डी रिजल्ट डेट 2025 के बारे में जानकारी शेयर की है। आरएसएसबी फोर्थ ग्रेड भर्ती 2025 अभियान के तहत, राज्य भर के अलग-अलग विभागों में कुल 53,749 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा