UPPSC PCS 2023 Result: यूपीपीएससी पीसीएस 2023 रिजल्ट जारी, 251 चयनित अभ्यर्थियों में सिद्धार्थ गुप्ता रहे टॉपर
Santosh Kumar | January 23, 2024 | 08:54 PM IST | 2 mins read
पीसीएस परीक्षा 2023 के नतीजे उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अंतिम प्रक्रिया यानी उम्मीदवारों के इंटरव्यू होने के बाद जारी किए हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस परीक्षा 2023 के अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार पीसीएस परीक्षा 2023 में उपस्थित हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं।
सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा 2023 के नतीजे उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अंतिम प्रक्रिया यानी उम्मीदवारों के इंटरव्यू होने के बाद जारी किए हैं।
इसके साथ ही यूपीपीएससी ने एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है। आयोग ने पहली बार 8 महीने और 9 दिन में यूपीपीएससी पीसीएस 2023 का रिजल्ट जारी किया है। चयन प्रक्रिया में 251 आवेदकों ने बाजी मारी है। जिसमें 167 पुरुष और 84 महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पीसीएस 2023 परीक्षा में सिद्धार्थ गुप्ता टॉपर रहे हैं।
UPPSC PCS 2023 Result- ऐसे चेक करें
यूपीपीएससी पीसीएस 2023 परिणाम जांचने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- "व्हाट्स न्यू" अनुभाग पर जाएं और "UPPSC PCS Main 2023 Result" पर क्लिक करें।
- नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जिसमें उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
- पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
आपको बता दें कि पीसीएस 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 मार्च 2023 को शुरू हुई थी। प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित होने तक आयोग ने पदों की संख्या बढ़ाकर 254 कर दी थी। इससे पहले आयोग ने भर्ती के लिए 173 पदों पर विज्ञापन जारी किया था।
पीसीएस 2023 परीक्षा के लिए 104 पद ऐसे रहे जिनके लिए चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है। वहीं 150 पदों पर चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाना है।
इन 150 पदों के लिए इंटरव्यू इसी साल 8 से 12 जनवरी तक आयोजित किए गए थे। इंटरव्यू के लिए 451 उम्मीदवारों को बुलाया गया था, जिनमें से 448 उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हुए।
पीसीएस 2023 की प्रारंभिक परीक्षा 14 मई 2023 को आयोजित की गई थी। इसके अलावा पीसीएस 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी