UPPSC LT Grade Commerce Result 2026: यूपी एलटी ग्रेड कॉमर्स, एग्रीकल्चर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित
Saurabh Pandey | September 1, 2026 | 09:00 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा-2025 के कॉमर्स और एग्रीकल्चर विषय का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) मुख्य परीक्षा-2025 के कॉमर्स और एग्रीकल्चर विषय का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
आयोग ने कॉर्मस विषय की कुल 58 सीटों के लिए 58 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। वहीं एग्रीकल्चर/हॉर्टीकल्चर विषय के लिए कुल 14 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है।
यूपीपीएससी एलटी ग्रेड कॉर्मस विषय के लिए प्रारंभिक परीक्षा 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 30,619 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 18 फरवरी 2026 को 887 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। इसके बाद 22 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई मुख्य परीक्षा के आधार पर पुरुष शाखा की 35 रिक्तियों के सापेक्ष 35 अभ्यर्थियों तथा महिला शाखा की 23 रिक्तियों के सापेक्ष 23 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है।
यूपीपीएससी एलटी ग्रेड एग्रीकल्चर विषय के लिए परीक्षा के प्राप्तांक और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक ग्रुप-2 और 3 का परिणाम घोषित होने के बाद वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। वहीं ग्रुप-4 के अंतर्गत 1 अनारक्षित रिक्ति के लिए कोई योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण पद खाली रह गया है, जिसे आयोग द्वारा आगे के लिए बढ़ा दिया गया है। दूसरी ओर, ग्रुप-2 और ग्रुप-3 के लिए निर्धारित दो प्रश्नपत्रों में से द्वितीय प्रश्नपत्र का आयोजन होना अभी बाकी है, जिसका अंतिम परिणाम परीक्षा के आयोजन के बाद नियमानुसार जारी किया जाएगा
Also read MPESB Group 2 Sub Group 3 Result 2026: एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती रिजल्ट esb.mp.gov.in पर जारी
दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल अलग से होगा जारी
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार सभी सफल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद सही पाए जाने पर ही नियुक्ति के लिए उनकी संस्तुति भेजी जाएगी। मूल दस्तावेजों के मिलान एवं सत्यापन के लिए अलग से विज्ञप्ति जारी की जाएगी। परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों के मार्क्स और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर जल्द ही अपलोड कर दिए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा