UPPSC LT Grade Admit Card 2025: यूपी एलटी ग्रेड एडमिट कार्ड होम साइंस, कॉमर्स के लिए जारी; परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | December 11, 2025 | 08:09 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी एलटी ग्रेड टीचर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट का ओटीआर नंबर और जन्म तिथि जैसे विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एलटी ग्रेड शिक्षक) परीक्षा 2025 के लिए होम साइंस और कॉमर्स की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीपीएससी एलटी ग्रेड टीचर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट का ओटीआर नंबर और जन्म तिथि जैसे विवरण की आवश्यकता होगी। यूपी एलटी ग्रेड परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ दो फोटो, आईटी प्रूफ की मूल प्रति एवं फोटोकॉपी परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है।
UP LT Grade Teacher Exam Date 2025: होम साइंस और कॉमर्स परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक (प्रारंभिक) परीक्षा कार्यक्रम 2025 गृह विज्ञान और वाणिज्य विषय के लिए जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | विषय | परीक्षा तिथि व सत्र | परीक्षा का समय |
|---|---|---|---|
| 1 | गृह विज्ञान (होम साइंस) | 21 दिसंबर, 2025 / प्रथम सत्र | सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक |
| 2 | वाणिज्य (कॉमर्स) | 21 दिसंबर, 2025 / द्वितीय सत्र | दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक |
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र में दिए गए समय और तिथि पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।”
यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा चरण शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही अगले चरण में शामिल होंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक यूपीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UP LT Grade Teacher Admit Card 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपी एलटी ग्रेड (प्रा.) परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘डाउनलोड एडमिट कार्ड’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, होम साइंस/ कॉमर्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी