Trusted Source Image

Bihar Board Exam 2026: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का 27 फरवरी से शुरू होगा मूल्यांकन

Saurabh Pandey | February 24, 2026 | 09:32 AM IST | 1 min read

बिहार बोर्ड की तरफ से इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए नियुक्त होने वाले शिक्षक आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर विद्यालय/महाविद्यालय कोड अंकित कर अपना नियुक्ति पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

मूल्यांकन केन्द्र पर उत्तरपुस्तिकाओं से अवार्ड शीट एवं मार्क्स फ्वायल पर अंकों की प्रविष्टि मार्क्स पोस्टिंग पर्सनल (MPP) द्वारा किया जाना है। (आधिकारिक वेबसाइट)
मूल्यांकन केन्द्र पर उत्तरपुस्तिकाओं से अवार्ड शीट एवं मार्क्स फ्वायल पर अंकों की प्रविष्टि मार्क्स पोस्टिंग पर्सनल (MPP) द्वारा किया जाना है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तिथि घोषित कर दी है। बोर्ड द्वारा नोटिस में कहा गया है कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य सभी जिलों में निर्धारित मूल्यांकन केन्द्रों पर 27 फरवरी 2026 से प्रारंभ होगा और 10 मार्च 2026 तक चलेगा।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य एवं अन्य गोपनीय कार्य के उद्देश्य से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में कार्यरत विषयवार शिक्षकों की सूची समिति की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपडेट कराई गई थी। इस सूची से आवश्यकतानुसार विषयवार सह-परीक्षकों का चयन कर नियुक्ति-पत्र समिति की वेबसाइट biharboardonline.com पर 21 फरवरी 2026 को अपलोड कर दी गई है।

इसके साथ ही सह-परीक्षकों के नियुक्ति पत्र की हार्ड कॉपी विद्यालयवार / महाविद्यालयवार पैकिंग कर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में दिनांक 22 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक भेजा जा रहा है। मूल्यांकन केन्द्र पर उत्तरपुस्तिकाओं से अवार्ड शीट एवं मार्क्स फ्वायल पर अंकों की प्रविष्टि मार्क्स पोस्टिंग पर्सनल (MPP) द्वारा किया जाना है।

इंटरमीडिएट स्तर के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के प्रधान से अनुरोध है कि जिला शिक्षा पदाधिकार कार्यालय से अपने संस्थान में कार्यरत शिक्षकों का नियुक्ति-पत्र स्वयं अथवा विधिवत् अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से प्राप्त कर संबंधित शिक्षक को प्राप्त कराते हुए मूल्यांकन कार्य के लिए वितरित करना सुनिश्चित करेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications