UPPSC HEO 2025 Admit Card: यूपीपीएससी हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर एडमिट कार्ड 1 अक्टूबर को आएगा, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | September 26, 2026 | 09:42 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी एचईओ 2025 एग्जाम सिटी स्लिप 28 सितंबर, 2026 को उपलब्ध करा दी जाएगी, जिसे ओटीआर नंबर की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आज स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2025 के लिए शहर सूचना पर्ची और प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, यूपीपीएससी एसईओ एडमिट कार्ड 1 अक्टूबर को आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
इससे पहले, अभ्यर्थी 28 सितंबर से यूपीपीएससी एचईओ सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन स्लिप में कैंडिडेट का आवंटित परीक्षा केंद्र वाला जिला/ शहर का नाम, परीक्षा तिथि व समय सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण उपलब्ध होगा। इसे डाउनलोड करने के लिए ओटीआर नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
UPPSC Health Education Officer Exam 2025: परीक्षा तिथि
यूपीपीएससी हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर 2025 परीक्षा 4 अक्टूबर, 2026 को एक सत्र में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राज्य के 10 जिलों अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज एवं वाराणसी में बनाए गए केंद्र पर कराई जाएगी।
परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा समय से 45 मिनट पहले एग्जाम सेंटर का गेट बंद कर दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
यूपीपीएससी एसईओ एडमिट कार्ड 2026 के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो और आईडी प्रूफ की मूल प्रति व फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
UPPSC Health Education Officer Admit Card 2026: डाउनलोड चरण
उम्मीदवार यूपीपीएससी एचईओ एडमिट कार्ड 2026 और यूपीपीएससी एचईओ एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/Home पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘विज्ञापन संख्या डी-6/ई-1/ 2025’ के तहत सिटी स्लिप/ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब, लॉगिन विंडो में ओटीआर नंबर दर्ज करें व सबमिट करें।
- कैंडिडेट अपनी शहर सूचना पर्ची या एडमिट कार्ड जांचें व डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई