UPPSC GIC Lecturer 2025 New Exam Date: यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर परीक्षा की नई तिथि जारी, अब 14 जून को होगी
Abhay Pratap Singh | May 5, 2026 | 07:03 PM IST | 2 mins read
सबसे पहले यह परीक्षा 3 जून को निर्धारित थी, जिसे बाद में अपरिहार्य कारणों के चलते 7 जून तक स्थगित कर दिया गया था।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या A-6/E-1/2025 के तहत प्रवक्ता (पुरुष/ महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 की नई तिथि जारी कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, अब यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर 2025 परीक्षा 14 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी।
आयोग ने 8 से 10 जून, 2026 तक निर्धारित उत्तर प्रदेश आरक्षित नागरिक पुलिस भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के चलते यूपी लेक्चरर भर्ती 2025 की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले यह परीक्षा 7 जून, 2026 को आयोजित होनी थी। यूपी जीआईसी लेक्चरर परीक्षा ऑफलाइन (OMR) मोड में कराई जाएगी।
प्रवक्ता भर्ती 2025 प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा, जिसे डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र साथ में लाना होगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “प्रवक्ता भर्ती के लिए 7 जून को होने वाली राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक 2025 परीक्षा, उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 8, 9 एवं 10 जून, 2026 को होने के कारण उक्त परीक्षा अब 7 जून के स्थान पर 14 जून को आयोजित की जाएगी।”
सबसे पहले, यह परीक्षा 3 जून को निर्धारित थी, जिसे बाद में अपरिहार्य कारणों के चलते 7 जून तक स्थगित कर दिया गया। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 300 अंकों के लिए 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
UPPSC GIC Lecturer 2025 Exam: चयन प्रक्रिया और कुल रिक्तियां
यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर चयन प्रक्रिया में तीन चरण प्रारंभिक परीक्षा (एमसीक्यू), मुख्य परीक्षा (वर्णनात्मक) और दस्तावेज सत्यापन शामिल है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1516 प्रवक्ता के पदों को भरा जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए यूपीपीएससी की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच