Abhay Pratap Singh | May 5, 2026 | 05:51 PM IST | 1 min read
एसआरएमजेईईई स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) ने 5 मई को फेज 1 के लिए एसआरएम संयुक्त इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (SRMJEEE) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट srmist.edu.in के माध्यम से एसआरएमजेईईई फेज 1 रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।
एसआरएमजेईईई स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। SRMIST और अन्य संबद्ध परिसरों में बीटेक (B.Tech) एवं एमटेक (M.Tech) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली एसआरएम जेईईई एक विश्वविद्यालय-स्तरीय प्रवेश परीक्षा है।
एसआरएमजेईई काउंसलिंग 2026 फेज 1 शेड्यूल के अनुसार, एसआरएमजेईईई में सफल उम्मीदवारों के लिए पहले चरण की काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग 7 मई को दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। विकल्प भरने की प्रक्रिया 10 मई को समाप्त होगी। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 14 मई है और पूर्ण शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 31 मई है।
उम्मीदवारों को अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए निर्धारित काउंसलिंग शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। शुल्क न भरने पर उनका बीटेक प्रवेश रद्द किया जा सकता है। एसआरएमजेईईई प्रवेश समिति सीटों का आवंटन अभ्यर्थी की रैंक, उपलब्ध सीटों और भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर करती है।
SRMJEEE काउंसलिंग 2026 के लिए पंजीकरण शुल्क 10,000 रुपये है। बीटेक सीटों की पुष्टि के लिए उम्मीदवारों को 1 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एसआरएमआईएसटी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित लिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसआरएम जेईईई 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं: