UPPSC APO Result 2026: यूपीपीएससी एपीओ प्रीलिम्स रिजल्ट uppsc.up.nic.in जारी, 2856 अभ्यर्थी मेंस के लिए चयनित
Saurabh Pandey | April 30, 2026 | 10:26 PM IST | 2 mins read
इस परीक्षा के लिए कुल 93,419 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। हालांकि, 22 मार्च 2026 को आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा में कुल 50,795 अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे। आयोग ने पदों की कुल संख्या के सापेक्ष योग्यता के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) प्रारंभिक परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 182 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित इस परीक्षा में 2,856 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
इस परीक्षा के लिए कुल 93,419 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। हालांकि, 22 मार्च 2026 को आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा में कुल 50,795 अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे। आयोग ने पदों की कुल संख्या के सापेक्ष योग्यता के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया है।
UPPSC APO Mains 2026: मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जल्द
आयोग ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में जारी परिणाम पूरी तरह से प्रोविजनल है। मुख्य परीक्षा के आयोजन और इसके लिए सफल अभ्यर्थियों द्वारा किए जाने वाले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी जल्द ही एक अलग प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे मुख्य परीक्षा के शेड्यूल के लिए आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
उम्मीदवारों के और कट-ऑफ के संबंध में आयोग ने जानकारी दी है कि अभ्यर्थियों के अंक और श्रेणीवार कट-ऑफ की सूचना अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद ही सार्वजनिक की जाएगी।
आर्किटेक्चरल एंड प्लानिंग असिस्टेंट भर्ती का रिजल्ट भी जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अंतर्गत 'आर्किटेक्चरल एंड प्लानिंग असिस्टेंट' के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अनारक्षित श्रेणी के कुल 3 पदों पर चयन के लिए यह प्रक्रिया पूरी की गई है। आयोग द्वारा जारी किए गए परिणाम में 3 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी 2026 को किया गया था, जिसमें कुल 16 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना परिणाम और रोल नंबर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
अगले चरण में दस्तावेज सत्यापन
आयोग द्वारा जारी यह परीक्षा परिणाम पूरी तरह से अंतरिम है। सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को अब अगले चरण में अपने मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराना होगा। सत्यापन प्रक्रिया के दौरान सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर ही आयोग द्वारा उनके नाम की अंतिम संस्तुति शासन और विभाग को भेजी जाएगी। दस्तावेजों के सत्यापन के संबंध में विस्तृत सूचना और कार्यक्रम की जानकारी आयोग द्वारा जल्द ही अलग से एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल