UPPSC Recruitment 2025: यूपीपीएससी सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | September 16, 2025 | 05:49 PM IST | 1 min read
यूपीपीएससी सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी- प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) के 182 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2025 है।
यूपीपीएससी सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार 24 अक्टूबर तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
UPPSC APO Recruitment 2025: आयु सीमा
यूपीपीएससी सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
UPPSC APO Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
|
श्रेणी
|
पदों की संख्या
|
|---|---|
|
अनारक्षित
|
27
|
|
अनुसूचित जाति
|
67
|
|
अनुसूचित जनजाति
|
09
|
|
अन्य पिछड़ा वर्ग
|
61
|
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
|
18
|
|
कुल पदों की संख्या
|
182
|
UPPSC APO Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
यूपीपीएससी सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्ता विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएट होना चाहिए।
UPPSC APO Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
परीक्षा शुल्क
|
ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क
|
कुल शुल्क
|
|---|---|---|---|
|
अनारक्षित / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग / अन्य पिछड़ा वर्ग
|
100 रुपये
|
25 रुपये
|
125 रुपये
|
|
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति
|
40 रुपये
|
25 रुपये
|
65 रुपये
|
|
दिव्यांगजन
|
-
|
25 रुपये
|
25 रुपये
|
|
भूतपूर्व सैनिक
|
40 रुपये
|
25 रुपये
|
65 रुपये
|
|
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित / महिला / कुशल खिलाड़ी
|
40 रुपये
|
25 रुपये
|
65 रुपये
|
UPPSC APO Recruitment 2025: मार्किंग स्कीम
यूपीपीएससी सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती (प्रारंभिक) परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक उत्तर देता है तो इसे गलत उत्तर माना जाएगा। यदि उम्मीदवार द्वारा कोई प्रश्न हल नहीं किया जाता है तो उस प्रश्न के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार