यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती 2023 के लिए पुनः लिखित परीक्षा के संबंध में वायरल खबर को यूपीपीआरपीबी ने बताया फर्जी
Abhay Pratap Singh | February 29, 2024 | 09:53 PM IST | 2 mins read
फेक वायरल पत्र में उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का पुनः आयोजन जून माह में कराए जाने की बात कही गई है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती 2023 के लिए पुनः लिखित परीक्षा आयोजित कराने के संबंध में वायरल खबर को फर्जी बताया है। यूपीपीआरपीबी ने सोशल साइट ‘एक्स’ पर लिखा कि परीक्षा संबंधी सूचना बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in एवं आधिकारिक X हैंडल @Upprpb पर ही प्रकाशित की जाएगी।
यूपीपीआरपीबी ने आज यानी 29 फरवरी को फेक वायरल खबर के संबंध में जानकारी देते हुए हुए ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि, “आरक्षी भर्ती-23 की लिखित परीक्षा के संबंध में फर्जी पत्र वायरल किया जा रहा है। इस प्रकार का कोई पत्र/ सूचना बोर्ड द्वारा जारी नहीं किया गया है।”
वायरल फेक खबर में कहा गया कि आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत 17 और 18 फरवरी 2024 को ऑफलाइन आयोजित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों के चलते बोर्ड द्वारा 24 फरवरी को निरस्त किया गया था। इन तिथियों में निरस्त हुई परीक्षाओं का आयोजन पुनः 20 और 21 जून 2024 को किया जाएगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 पेपर लीक मामले में 250 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जिनमें से करीब 43 लाख अभ्यर्थी यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं, राज्य के 75 जिलों में 2,385 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
पेपर लीक के बाद अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेपर रद्द करते हुए 6 माह के भीतर दोबारा परीक्षा कराने का ऐलान किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पेपर लीक मामले में जांच समिति का गठन कर आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 60,244 रिक्तियों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से 16 जनवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। वहीं परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप 10 फरवरी को और एडमिट कार्ड 13 फरवरी को जारी किया गया था।
अगली खबर
]UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के मैथ और बायोलॉजी का पेपर हुआ लीक, व्हाट्सएप पर वायरल
शिक्षा विभाग ने यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के पेपर लीक मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया है। वहीं, व्हाट्सएप ग्रुप में पेपर डालने वाले विनय चौधरी नाम के शख्स के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल