UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के छात्र स्क्रूटिनी के लिए 19 मई तक कर सकेंगे आवेदन
Saurabh Pandey | April 26, 2025 | 05:22 PM IST | 1 min read
बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक हाईस्कूल एवं इंडटरमीडिएट की परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 मई 2025 है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो छात्र अपने 10वीं, 12वीं के अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे यूपी बोर्ड स्क्रूटनी 2025 के तहत अपनी कॉपियों की दोबारा जांच करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक हाईस्कूल एवं इंडटरमीडिएट की परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 मई 2025 है।
यूपीएमएसपी कक्षा 12 यूपी बोर्ड परिणाम 2025 की घोषणा के तुरंत बाद इंटरमीडिएट अंकों का सत्यापन शुरू कर देगा। उम्मीदवार अपने संबंधित स्कूलों के माध्यम से यूपी बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
UP Board Result Check :स्क्रूटिनी शुल्क
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटिनी के लिए हर विषय के प्रत्येक प्रश्नपत्र के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। यदि किसी विषय में प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों हैं, तो दोनों के लिए अलग-अलग शुल्क लगेगा। शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा किया जाना अनिवार्य है।
स्क्रूटिनी के लिए छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी तरह का डाक, कोरियर या मैनुअल फॉर्म बिना ऑनलाइन प्रक्रिया के मान्य नहीं होगा।
UPMSP UP Board Result 2025: रिजल्ट के आंकड़े
इस वर्ष यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर परीक्षा का रिजल्ट 25 मार्च को जारी किया है। यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 90.11 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं, जबकि इंटरमीडिएट में 81.15 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए हैं। जिसमें कक्षा 10वीं के छात्रों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 86.66 और छात्राओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 93.87 रहा है। वहीं 12वीं में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.60 और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.37 रहा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार