UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट रिजल्ट डिजीलॉकर पर कर सकेंगे डाउनलोड, जानें प्रक्रिया
Saurabh Pandey | April 20, 2024 | 10:08 AM IST | 1 min read
यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 आज यानी 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल 55 लाख से अधिक विद्यार्थी इसे देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमसपी) की तरफ से यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 20 अप्रैल 2024 को दोपहर दो बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज मुख्यालय से जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र नाथ और यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल 55 लाख से अधिक परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों upresults.nic.in या पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा परीक्षार्थी डिजीलॉकर पर भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
Also read UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट रिजल्ट आज upresults.nic.in पर होगा जारी
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 10th 12th: डिजीलॉकर से रिजल्ट डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in जाएं।
- अब आधार कार्ड नंबर का उपयोग करके साइन अप करें।
- डिजिलॉकर खाते में लॉग इन करें।
- अपनी मार्कशीट प्राप्त करने के लिए 10वीं, 12वीं कक्षाओं में से एक को चुनें।
- उत्तर प्रदेश राज्य माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड चुनें।
- फिर रोल नंबर दर्ज करें और पास हुए वर्ष को चुनें।
- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल