UP Board Result Date 2024: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट अपडेट, जानें कब तक होगा जारी
Saurabh Pandey | April 5, 2024 | 03:48 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 अप्रैल के अंत तक जारी किया जा सकता है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के अंत तक जारी किया जा सकता है। बोर्ड की तरफ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम 31 मार्च को पूरा किया जा चुका है। अब छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
यूपी बोर्ड की तरफ से हाईस्कूल परीक्षा की 1.76 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 94,802 और इंटरमीडिएट परीक्षा की 1.25 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 55,295 परीक्षकों को नियुक्त किया गया था।
इस प्रकार कुल 3.01 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 1,47,097 परीक्षकों की नियुक्ति की गई थी। इस वर्ष 2024 यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 2947311 और इंटरमीडिएट परीक्षा में 25,77,997 परीक्षार्थी कुल मिलाकर 55,25,308 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
यूपीएमएसपी ने पिछले वर्ष 2023 में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक ही दिन 25 अप्रैल को जारी किया था। इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम एक ही दिन जारी कर दिया जाएगा। इस बार मूल्यांकन पिछले साल की तुलना में पहले ही करा लिया गया है ऐसे में नतीजे भी इसी महीने जारी होने की उम्मीद है।
पिछले 5 वर्षों की रिजल्ट डेट
|
वर्ष |
तिथि
|
|---|---|
|
2023 |
25 अप्रैल |
|
2022 |
18 जून |
|
2021 |
31 जुलाई |
|
2020 |
27 जून |
|
2019 |
27 अप्रैल |
Also read UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड रिजल्ट कॉपियों का मूल्यांकन पूरा; इन वेबसाइट्स पर जारी होंगे नतीजे
परीक्षा विवरण
UP Board Exam 2024 में इस बार 55 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गईं थीं, जिसमें करीब 3 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी।
इन वेबसाइटों पर रिजल्ट
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों upresults.nic.in, results.upmsp.edu.in, upmsp.edu.in के जरिए चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी