UP Board Time Table 2026: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं टाइम-टेबल upmsp.edu.in पर होगा जारी, शिफ्ट टाइमिंग्स जानें
Saurabh Pandey | October 13, 2025 | 03:38 PM IST | 1 min read
यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी और फरवरी 2026 में आयोजित होने की उम्मीद है। यूपीएमएसपी समय सारिणी 2026 सभी विषयों के लिए पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगी।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम-टेबल 2026 जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का टाइम टेबल 2026 आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर देख सकेंगे।
यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी और फरवरी 2026 में आयोजित होने की उम्मीद है। यूपीएमएसपी समय सारिणी 2026 सभी विषयों के लिए पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगी।
UP Board Time Table 2026: शिफ्ट टाइमिंग्स
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।
UP Board Time Table 2026: डेटशीट विवरण
- बोर्ड का नाम
- परीक्षा का नाम (हाईस्कूल/इंटरमीडिएट)
- परीक्षा वर्ष
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा दिवस
- परीक्षा समय
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
UP Board Time Table 2026: डेटशीट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर, यूपी बोर्ड 10वीं डेट शीट 2026/यूपी बोर्ड 12वीं डेट शीट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगी।
- अब इसे डाउनलोड करके परीक्षा के लिए सेव कर लें।
UP Board Exam 2026: पासिंग मार्क्स
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए विद्यार्थियों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। किसी भी आवश्यक विषय में, 33% से कम अंक प्राप्त करने वाले छात्र अनुत्तीर्ण हो जाएंगे। पूरक परीक्षा उन छात्रों के लिए एक विकल्प है जो अपने अंकों से असंतुष्ट हैं या किसी परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गए हैं।
UP Board Time Table 2026: पिछले वर्ष कब हुई थी परीक्षा?
पिछले वर्ष यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च, 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। बोर्ड द्वारा इस वर्ष लगभग उसी समय वार्षिक थ्योरी परीक्षा आयोजित करने की उम्मीद है।
अगली खबर
]RMS Admission 2026: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सीईटी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन, 14 अक्टूबर तक करें सुधार
आरएमएस सीईटी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 14 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगी। जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है और उनके आवेदन पत्र में कोई त्रुटि रह गई है, वे आधिकारिक वेबसाइट apply-delhi.nielit.gov.in के माध्यम से सुधार कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें