UPGET 2025 Answer Key: यूपी जीएनएम प्रवेश परीक्षा आंसर की abvmucet25.co.in पर जारी, आपत्तियां दर्ज कराएं
Abhay Pratap Singh | June 13, 2025 | 03:42 PM IST | 2 mins read
यूपी जीएनएम आंसर की डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन आईडी नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश (ABVMU) ने यूपी जीएनएम प्रवेश परीक्षा 2025 (UPGET 2025) के लिए आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एबीवीएमयू की आधिकारिक वेबसाइट abvmucet25.co.in के माध्यम से यूपी जीईटी 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी जीएनएम आंसर की डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन आईडी नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। यूपी जीएनएम एंट्रेंस एग्जाम आंसर की 2025 की सहायता से कैंडिडेट अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। यूपी जीएनएम 2025 प्रवेश परीक्षा 11 जून को आयोजित की गई थी।
यूपीजीईटी 2025 उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को समय-सीमा के भीतर आपत्तियां उठानें का भी मौका दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “UPGET-2025 के लिए उत्तर कुंजी और आपत्ति पोर्टल अब लाइव है। उम्मीदवारों के पास अपनी आपत्तियां उठाने के लिए 1 दिन का समय है। कृपया UPGET-2025 उम्मीदवार पोर्टल पर लॉगिन करें।”
उत्तर प्रदेश जीएनएम प्रवेश परीक्षा राज्य के सभी निजी संस्थानों/ कॉलेजों में 3 वर्षीय जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) कोर्स में प्रवेश पाने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। यूपी के सभी निजी संस्थानों/ कॉलेजों में जीएनएम पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के लिए छात्रों को न्यूनतम कटऑफ उत्तीर्ण करना होगा।
UP GNM Answer Key 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपीजीईटी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- एबीवीएमयू की आधिकारिक वेबसाइट abvmucet25.co.in पर जाएं।
- पेज स्क्रॉल करें और यूपीजीईटी 2025 टैब पर लॉगिन पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद, यूपीजीएनएम आंसर की डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
UP GNM 2025 Result: रिजल्ट और काउंसलिंग
यूपीजीईटी उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद यूपीजीईटी 2025 रिजल्ट जारी किया जाएगा। यूपी जीएनएम रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीतम अपडेट के लिए कैंडिडेट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी