UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 12,405 असिस्टेंट टीचर व 2,607 पीजीटी पदों पर निकली भर्ती, दिसंबर में परीक्षा
Santosh Kumar | September 15, 2026 | 09:41 PM IST | 2 mins read
आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन, योग्यता के नियम और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने शिक्षकों की बड़ी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आयोग ने असिस्टेंट टीचर के 12,405 और लेक्चरर (पीजीटी) के 2,607 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 15,012 पदों के लिए ऑनलाइन विज्ञापन जारी गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किए गए विज्ञापन की जांच कर सकते हैं।
असिस्टेंट टीचर भर्ती में शहरी इलाकों में परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक स्कूलों (बेसिक शिक्षा विभाग के तहत) में 11,508 पद और गैर-सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों (माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत) में 897 पद शामिल हैं।
UP Teacher Vacancy 2026: असिस्टेंट टीचर पदों के लिए आवेदन कल से
इन पदों पर चुने जाने के लिए उम्मीदवारों को तय योग्यता मानदंडों को पूरा करना होगा। यूपीईएसएससी असिस्टेंट टीचर के पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) और आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हो रही है।
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर तय की गई है। आवेदन में सुधार करने की सुविधा 19 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी। यूपी असिस्टेंट टीचर पदों के लिए परीक्षा 3 और 4 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
UPESSC PGT Vacancy 2026: पीजीटी भर्ती के लिए आवेदन तिथि
लेक्चरर कैडर (पीजीटी) में 2,607 खाली पदों के लिए विज्ञापन संख्या 06/2026 जारी किया गया है। ये पद गैर-सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन 18 सितंबर से शुरू होंगे।
यूपी पीजीटी आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर है और जानकारी में सुधार करने की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर है। यूपीईएसएससी पीजीटी पदों के लिए परीक्षा 15 और 16 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन, योग्यता के नियम और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें; अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
अगली खबर
]UPPSC PCS Mains Result 2025: यूपीपीएससी पीसीएस मेंस रिजल्ट में देरी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने इस मामले से जुड़ी रिट याचिका पर अंतिम सुनवाई पूरी कर ली है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार