UPESSC PRT Assistant Teacher Recruitment 2026: यूपी प्राइमरी टीचर आवेदन लिंक सक्रिय, 15 अक्टूबर तक करें अप्लाई
Abhay Pratap Singh | September 17, 2026 | 10:53 AM IST | 2 mins read
यूपी पीआरटी प्राइमरी टीचर भर्ती 2026 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 1,12,400 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विज्ञापन संख्या- 05/2026 के तहत सहायक अध्यापक (PRT) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक सक्रिय कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाकर 15 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस व अन्य को 1000 रुपये, एससी/ एसटी को 500 रुपये और दिव्यांग व्यक्ति को 300 रुपये देना होगा। यूपी पीआरटी असिस्टेंट टीचर भर्ती 2026 के लिए आवेदकों को आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 19 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। आवेदन लिंक 16 सितंबर से सक्रिय है।
UPESSC UP Primary Teacher Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
सहायक अध्यापक, शहरी - किसी विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री हो। साथ ही, बेसिक अध्यापक प्रमाण-पत्र (BTC), द्विवर्षीय बीटीसी (उर्दू), विशिष्ट बीटीसी, द्विवर्षीय डिप्लोमा या प्रारम्भिक शिक्षा (बीएलएड) में चार वर्षीय डिग्री, प्रारम्भिक शिक्षा में 2-वर्षीय डिप्लोमा हो। राज्य सरकार या भारत सरकार (CTET) द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी - मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय अथवा संस्था से स्नातक डिग्री तथा बीटीसी (BTC) अथवा डीएलएड (DElEd) हो। साथ ही कक्षा 1 से कक्षा 5 के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) सफलता पूर्वक उत्तीर्ण किया हो।
यूपी प्राइमरी टीचर भर्ती 2026 के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों) के 897 पद तथा बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक, शहरी (URBAN) के 11508 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
UP PRT Assistant Teacher Notification 2026: आयु सीमा
- सहायक अध्यापक, शहरी - आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी - न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। पद की अधिवर्षता आयु 62 वर्ष है।
- आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
UPESSC PRT Assistant Teacher Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी असिस्टेंट टीचर ऑनलाइन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://apply.upessc.org/ पर जाएं।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
यूपी प्राइमरी टीचर 2026 परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम 35,400 रुपये और अधिकतम 1,12,400 रुपये वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए यूपी पीआरटी असिस्टेंट टीचर नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल