UPCNET 2024 Admit Card: यूपी कॉमन नर्सिंग एडमिशन टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | June 6, 2024 | 08:53 AM IST | 1 min read
यूपी कॉमन नर्सिंग एडमिशन टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (सीएनईटी) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट abvmucet2024.co.in के माध्यम से यूपीसीएनईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी कॉमन नर्सिंग एडमिशन टेस्ट 14 जून को आयोजित किया जाएगा।
यूपीसीएनईटी प्रवेश परीक्षा बीएससी नर्सिंग (4 वर्ष), पोस्ट बेसिक बीएससी (2 वर्ष) और एमएससी/एनपीसीसी (2 वर्ष) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यूपी कॉमन नर्सिंग एडमिशन टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
UPCNET 2024 Admit Card: परीक्षा में आवश्यक दस्तावेज
सीनेट परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड के साथ, उम्मीदवारों को यूपीसीएनईटी प्रवेश परीक्षा के लिए आधार कार्ड / पैन कार्ड / पासपोर्ट / वोटर आईडी या किसी भी वैध सरकारी आईडी की स्व-सत्यापित प्रति ले जाना आवश्यक है। इसके अलावा, संबंधित प्राधिकारी द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि है तो) भी आवश्यक है।
यूपीसीनेट प्रवेश परीक्षा 2024 उत्तीर्ण करने वाले छात्र अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश ले सकते हैं। इसके अलावा वे एसजीपीजीआईएमएस लखनऊ, केजीएमयू लखनऊ, आरएमएलआईएमएस लखनऊ, यूपीयूएमएस सैफई, एलएलआरएम मेरठ और उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी और निजी डीम्ड विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
UP CNET Admit Card 2024: डाउनलोड करने के चरण
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी सीएनईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट abvmucet2024.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर संबंधित पाठ्यक्रमों के लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आवेदन संख्या और पासवर्ड पोर्टल पर दर्ज करें।
- UP CNET Admit Card 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- डिटेल्स को जांचें और सीएनईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच