UP TET: यूपी टीईटी का विज्ञापन इसी माह जारी होने की उम्मीद, यूपीईएसएससी ने की तैयारी, परीक्षा तिथि पहले घोषित
Saurabh Pandey | March 19, 2026 | 10:42 AM IST | 2 mins read
यूपी टीईटी परीक्षा अभी तक उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) कराता रहा है। अंतिम बार टीईटी का विज्ञापन अक्टूबर-2021 में पीएनपी ने जारी किया था, जिसकी परीक्षा जनवरी-2022 में कराई गई थी। इसके बाद से प्रशिक्षित प्रतियोगी टीईटी का विज्ञापन जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) पहली बार प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का आयोजन करने की तैयारी कर रहा है।
यूपीईएसएससी ने टीईटी परीक्षा आयोजन की तिथि पहले ही घोषित कर दी है। यूपी टीईटी 2026 परीक्षा 2, 3 एवं 4 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा आयोजन में साढ़े तीन महीने का समय रह जाने को देखते हुए आयोग इसी माह टीईटी का विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है, जिससे कि आवेदन लेकर उसी अनुरूप प्रश्नपत्र निर्माण, परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया समय रहते पूरी की जा सके।
यूपी टीईटी परीक्षा अभी तक उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) कराता रहा है। अंतिम बार टीईटी का विज्ञापन अक्टूबर-2021 में पीएनपी ने जारी किया था, जिसकी परीक्षा जनवरी-2022 में कराई गई थी। इसके बाद से प्रशिक्षित प्रतियोगी टीईटी का विज्ञापन जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
शिक्षक भर्तियां कराने के साथ-साथ टीईटी के आयोजन को लेकर भी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने तैयारी कर ली है। शिक्षा आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में 20 जनवरी को हुई बैठक में टीईटी-2026 के आयोजन की तिथि घोषित की गई थी। उसके बाद से अब तक आवेदन लेने के लिए विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। विज्ञापन जारी किए जाने को लेकर आयोग ने बैठक में विचार-विमर्श कर योजना तैयार कर ली है। इसी माह विज्ञापन जारी किया जा सकता है।
यूपी टीईटी 29-30 जनवरी को थी प्रस्तावित
शिक्षा सेवा चयन आयोग की पूर्व अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पाण्डेय की अध्यक्षता में 1 अगस्त 2025 की हुई आयोग की बैठक में टीईटी के आयोजन की तिथि 29-30 जनवरी 2026 निश्चित की गई थी, लेकिन इस संबंध में विज्ञापन ही नहीं जारी किया गया। बाद में उनसे त्यागपत्र ले लिया गया।
इसके बाद में नियुक्त हुए अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार से प्रतियोगी उम्मीद कर रहे थे कि 29-30 जनवरी को प्रस्तावित तिथि पर परीक्षा आयोजन पर वह निर्णय लेंगे, जनवरी में हुई आयोग की बैठक में नई तिथि घोषित कर दी।
अगली खबर
]RPSC AE Mains Admit Card 2024: आरपीएससी एई मेंस एडमिट कार्ड rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, 22 मार्च से एग्जाम
उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से अपने आरपीएससी एई हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 22 और 23 मार्च, 2026 को विभिन्न विषयों (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कृषि, आदि) के लिए आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी