Trusted Source Image

CG Pre DElEd Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, पूरा कार्यक्रम जांचें

Abhay Pratap Singh | March 18, 2026 | 07:48 PM IST | 2 mins read

सीजी प्री डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सुधार का मौका भी दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2026 प्रवेश परीक्षा जून महीने में आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2026 प्रवेश परीक्षा जून महीने में आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 18 मार्च से प्री डीएलएड (Pre DElEd) प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 13 अप्रैल तक आवेदन पत्र भर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण/ शामिल हुए कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। एससी/ एससी/ ओबीसी एवं राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों को अधिकतम 5% अंकों की छूट दी जाएगी। आवेदक की आयु 1 जुलाई तक 17 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को सीजी प्री डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए 200 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अन्य पिछड़ा वर्ग के कैंडिडेट से 150 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग से 100 रुपये लिया जाएगा।

CG Pre DElEd Application Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी प्री डीएलएड 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:

  • छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन’ टैब पर क्लिक करें।
  • ‘प्री डीएलएड 2026’ लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।

Also readCG Vyapam Admit Card 2026: सीजी व्यापम लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें; परीक्षा 22 मार्च को

Chhattisgarh Pre DElEd Entrance Exam 2026: आवेदन शुल्क वापसी

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को https://vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=DELED26 पर उपलब्ध नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।

CG Pre DElEd 2026 Entrance Exam: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में उम्मीदवार सीजी प्री डीएलएड 2026 प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम की जांच सकते हैं:

कार्यक्रमतिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू18 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि13 अप्रैल 2026 (शाम 5:00 बजे)
आवेदन में सुधार की तिथि14 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 (शाम 5:00 बजे) तक
परीक्षा की तिथि संभावित4 जून 2026
प्रवेश परीक्षा का समयसुबर 10:00 बजे से दोपहर 1 :15 बजे तक
सीजी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड25 मई 2026
परीक्षा केंद्र33 जिला मुख्यालय में
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications