Trusted Source Image

BCECEB 2026: बिहार में डिप्लोमा सर्टिफिकेट और डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, आवेदन तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | March 18, 2026 | 06:57 PM IST | 2 mins read

डीसीईसीई 2026 प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग/ पारा मेडिकल मैट्रिक/ पारा मेडिकल इंटरमीडिएट और डीईसीई 2026 प्रवेश परीक्षा लेटरल एंट्री पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए कराई जाएगी।

डीसीईसीई 2026 और डीईसीई 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल महीने में समाप्त होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
डीसीईसीई 2026 और डीईसीई 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल महीने में समाप्त होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 (DCECE - PE/PMM/PM) और डिप्लोमा प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 (DECE - LE) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, डीसीईसीई 2026 के लिए 19 मार्च से और डीईसीई 2026 के लिए 20 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

आवेदन शुल्क-

  • डीसीईसीई 2026 (एक पाठ्यक्रम समूह के लिए) - जनरल/ बीसी/ ईबीसी को 750 रुपये, एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 480 देना होगा।
  • डीसीईसीई 2026 (दो पाठ्यक्रम समूह के लिए) - जनरल/ बीसी/ ईबीसी को 850 रुपये, एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 530 देना होगा।
  • डीसीईसीई 2026 (तीन पाठ्यक्रम समूह के लिए) - जनरल/ बीसी/ ईबीसी को 950 रुपये, एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 630 देना होगा।
  • डीसीईसीई 2026 (लेटरल एंट्री) - बिहार डिप्लोमा प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए सामान्य/ पिछड़ा वर्ग/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग कैटेगरी के आवेदकों को 2,200 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा।

शैक्षणिक योग्यता -

डीसीईसीई 2026 के लिए:

  • पॉलिटेक्निक इंजीनियर (PE) - बीएसईबी द्वारा संचालित कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हो। 2026 में शामिल हुए छात्र भी आवेदन के लिए पात्र हैं।
  • पारा मेडिकल मैट्रिक लेवल (PMM) - माध्यमिक परीक्षा/ सीबीएसई/ आईसीएसई से 10वीं या समकक्ष परीक्षा विज्ञान व अंग्रेजी के साथ पास हो। 2026 की परीक्षा में उपस्थित विद्यार्थी भी अप्लाई कर सकते हैं।
  • पारा मेडिकल इंटर लेवल (PM) - डिप्लोमा इन फार्मेसी के लिए इंटरमीडिएट साइंस या समकक्ष परीक्षा में भौतिकी, रसायन एवं अंग्रेजी के अतिरिक्त गणित या जीव विज्ञान में उत्तीर्ण हो। पाठ्यक्रम के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है।

डीसीईसीई 2026 के लिए:

  • लेटरल एंट्री (LE) - 10+2 परीक्षा भौतिकी/ गणित/ रसायन विज्ञान/ कंप्यूटर साइंस/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ सूचना प्रौद्योगिकी/ जीवविज्ञान/ इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस/ बायोटेक्नोलॉजी/ तकनीकी व्यावसायिक विषय/ कृषि/ इंजीनियरिंग ग्राफिक्स/ बिजनेस स्टडीज/ उद्यमिता में उत्तीर्ण किया हो। या
  • कक्षा 10वीं + आईटीआई (2 वर्षीय) उत्तीर्ण छात्र इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी की किसी भी शाखा में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।

Also readRajasthan BSTC Pre DElEd 2026: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एप्लीकेशन विंडो 2 अप्रैल तक फिर से ओपन की गई

डीसीईसीई 2026 और डीईसीई 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद उम्मीदवार बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट
bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आवेदकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार का मौका भी दिया गया है।

बिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 और बिहार डिप्लोमा प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 से संबंधित अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बीसीईसीईबी की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन जांचने की सलाह दी गई है।

Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board: महत्वपूर्ण तिथियां

नीचे सारणी में डीसीईसीई 2026 और डीईसीई 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:

कार्यक्रमबिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 DCECE[PE/PMM/PM]
बिहार डिप्लोमा प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026
DECE[LE]
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू19 मार्च 202620 मार्च 2026
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि21 अप्रैल 202623 अप्रैल 2026
पंजीकृत कैंडिडेट द्वारा शुल्क और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि22 अप्रैल 202624 अप्रैल 2026
आवेदन पत्र में ऑनलाइन सुधार तिथि23 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक25 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक
ऑनलाइन एडमिट कार्ड15 मई 202615 मई 2026
परीक्षा तिथिपीई - 23 मई 2026
पीएम & पीएमएम - 24 मई 2026
25 मई 2026
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications