UPSSSC Answer key Objection 2026: यूपी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी आंसर की पर आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि कल
Abhay Pratap Singh | August 17, 2026 | 11:45 AM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से कल टेक्निकल सहायक ग्रुप सी 2026 लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज कराने की विंडो बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 18 अगस्त तक ऑनलाइन आपत्तियां उठा सकते हैं।
यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अंतिम तिथि के बाद आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया स्वतः समाप्त हो जाएगी। प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ 17 अगस्त तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगी।
अभ्यर्थियों को आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 100 रुपये देना होगा। भुगतान प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद दर्ज की गई आपत्तियों में किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवार केवल एक बार ही आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य माध्यम से भेजी गई चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।
यूपी टेक्निकल असिस्टेंट आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन लिंक 12 अगस्त से सक्रिय है। लिखित परीक्षा 9 अगस्त को आयोजित की गई थी और प्रोविजनल उत्तर कुंजी 11 अगस्त को उपलब्ध करा दी गई थी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2759 प्राविधिक सहायक ग्रुप सी के पदों को भरा जाएगा। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी दस्तावेज में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UP Technical Assistant Group C Answer Key 2026 Objection: आपत्ति प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक चुनौती दर्ज करा सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक technical-assistant-group-c-main-exam-09082026.answer-objections.com पर जाएं।
- उम्मीदवार आवश्यक विवरण की मदद से लॉगिन करें और उत्तर कुंजी जांचें।
- चुनौती वाले प्रश्न का चयन करें, सही उत्तर दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- लागू शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य के संदर्भ प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]Bihar STET 2026 Registration: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण आज से शुरू, लास्ट डेट जानें
बीएसईबी एसटीईटी परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को न्यूनतम 50% अंक, बीसी को 45.5%, ईबीसी के 42.5% और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 40% अंक लाना होगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’