UP Sainik Schools 2026-27: यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश पंजीकरण की लास्ट डेट विलंब शुल्क के साथ 7 नवंबर तक बढ़ी
Saurabh Pandey | November 3, 2025 | 10:35 AM IST | 2 mins read
यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए सामान्य शुल्क 1000 रुपये निर्धारित था, जबकि विलंब शुल्क सहित आवेदन पत्र जमा करने के लिए विद्यार्थियों को 2000 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन ही भरे जा सकेंगे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9 के लिए प्रवेश पंजीकरण की प्रक्रिया विलंब शुल्क के साथ 7 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2025 थी। इच्छुक और पात्र विद्यार्थी अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से https://upsainikschool.org/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
यूपी सैनिक स्कूल के शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए केवल वे ही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनका जन्म निम्न तिथियों के बीच हुआ हो :-
कक्षा 6 के लिए - 2 जुलाई 2014 से 1 जनवरी 2017 (दोनों तिथियां शामिल)
कक्षा 9 के लिए - 2 जुलाई 2011 से 1 जनवरी 2014 (दोनों तिथियां शामिल)
UP Sainik Schools Entrance Exam 2026-27: आवेदन शुल्क
यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए सामान्य शुल्क 1000 रुपये निर्धारित था, जबकि विलंब शुल्क सहित आवेदन पत्र जमा करने के लिए विद्यार्थियों को 2000 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन ही भरे जा सकेंगे। अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगें।
UP Sainik Schools Entrance Exam 2026-27: पात्रता मानदंड
- उत्तर प्रदेश के सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी एवं उसके पिता को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है।
- यूपी सैनिक स्कूल कक्षा 6 एवं 9 में प्रवेश के लिए आवेदन करते समय निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए-
- उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल, लखनऊ, कक्षा 6 (केवल बालक), कक्षा 9 (बालक एवं बालिका)
- सैनिक स्कूल, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश कक्षा 6 (बालक एवं बालिका), कक्षा 9 (बालक एवं बालिका)
- विद्यार्थियों को 20 मई 2026 तक किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 6 एवं 9 में प्रवेश के लिए क्रमशः कक्षा 5 एवं 8 पास होना अनिवार्य है।
Also read JEE Main 2026: जेईई मेन परीक्षा में वर्चुअल कैलकुलेटर की अनुमति नहीं, एनटीए ने जारी किया स्पष्टीकरण
UP Sainik Schools Entrance Exam 2026-27: परीक्षा तिथि
उत्तर प्रदेश के सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए विद्यालय की लिखित प्रवेश परीक्षा 28 दिसम्बर 2025 को आयोजित की जानी है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 दिसंबर 2025 के बाद विद्यालय की वेबसाइट से अभ्यर्थी अपने लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
UP Sainik Schools Entrance Exam 2026-27: परीक्षा केन्द्र
आगरा, अयोध्या, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी एवं लखनऊ। अभ्यर्थी को आवेदन पत्र में तीन परीक्षा केन्द्रों का विकल्प देना अनिवार्य होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार