UP Police SI Recruitment 2025: यूपी पुलिस एसआई भर्ती अपडेट, 4543 पदों के लिए इसी सप्ताह जारी होगा नोटिफिकेशन
Saurabh Pandey | August 11, 2025 | 08:31 PM IST | 1 min read
यूपी पुलिस एसआई भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को पहले अपना ओटीआर कंपलीट करना होगा। भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक ढाई लाख से अधिक संभावित अभ्यर्थियों द्वारा अपना पंजीकरण करा लिया गया है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने बहुप्रतीक्षित यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक तौर पर संक्षिप्त सूचना जारी कर दी है, जिसमें सब-इंस्पेक्टर (SI) के कुल 4543 रिक्तियों की घोषणा की गई है।
यूपीपीआरपीबी ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की आगामी अधिसूचना के संबंध में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी है, जिसमें लिखा है-
उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के कुल-4543 पदों पर भर्ती हेतु OTR की प्रक्रिया प्रचलित है। जिसमें ढाई लाख से अधिक संभावित अभ्यर्थियों द्वारा अपना पंजीकरण करा लिया गया है।
उक्त पदों के ऑनलाइन आवेदन हेतु विज्ञप्ति का प्रकाशन इसी सप्ताह में किया जाएगा। विस्तृत सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in का अवलोकन करें।
UP Police SI Recruitment 2025: ओटीआर कंपलीट करना अनिवार्य
यूपी पुलिस एसआई भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को पहले अपना ओटीआर कंपलीट करना होगा। भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक ढाई लाख से अधिक संभावित अभ्यर्थियों द्वारा अपना पंजीकरण करा लिया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने भविष्य के सभी ऑनलाइन आवेदनों के लिए OTR अनिवार्य कर दिया है। एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद, आवेदकों को प्रत्येक भर्ती के लिए अपना विवरण, जैसे नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि, दोबारा दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी।
UP Police SI Bharti: ओटीआर भरने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ओटीआर पंजीकरण लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
- अब, नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि सहित आवश्यक व्यक्तिगत विवरण भरें।
- अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- दर्ज किए गए विवरणों की पुष्टि करें और पंजीकरण फॉर्म जमा करें।
- इसके बाद कंफर्मेशन पेज को सेव या प्रिंट कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल