UP Police Paper Leak Case 2024: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक के मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
Abhay Pratap Singh | April 3, 2024 | 10:49 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में अब तक 300 से अधिक लोगों को यूपी पुलिस और एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (यूपी एसटीएफ) ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी पुलिस और एसटीएफ द्वारा आरोपी की तलाश में कई दिनों से छापेमारी की जा रही थी।
बताया गया कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 पेपर लीक के मुख्य आरोपी को पहले भी कई बार पेपर लीक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी।
पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। मामले में 300 से अधिक संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने 6 माह के भीतर दोबारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कराने की बात कही थी।
इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा प्रदेश में कुल 60,242 कांस्टेबल के पदों को भरा जाना था। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 48 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।
उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला सामने आने के बाद यूपीपीआरपीबी की महानिदेशक रेणुका मिश्रा को उनके पद से हटा दिया गया। वही, कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द करते हुए यूपी सरकार ने एसटीएफ को मामले की जांच सौंप दी थी।
यूपी एसटीएफ की जांच में सामने आया कि यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर कथित तौर पर एक प्रिंटिंग प्रेस के माध्यम से लीक हुआ था। पेपर के प्रिंटिंग प्रेस से निकलने और परिवहन कंपनी के पास पहुंचने के बाद आरोपियों द्वारा पेपर लीक किया गया था।
यूपी पुलिस के आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर आज यानी 3 अप्रैल को अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था उ.प्र./एसटीएफ अमिताभ यश ने उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा- 2023 पेपर लीक की घटना के मुख्य अभियुक्त राजीव नयन मिश्रा की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी साझा की है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार